लाइव न्यूज़ :

होली के टोटके: सरकारी नौकरी के लिए होली की रात जरूर करें एक रुपये का ये टोटका

By उस्मान | Updated: March 19, 2019 16:43 IST

Holi ke Totke: अगर आपको नौकरी या व्यापार में उन्नति नहीं मिल रही है या आप लम्बे समय से बेरोजगार हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको होली से पहले ये टोटके जरूर करने चाहिए.

Open in App

रंगों का पर्व होली (Holi 2019) देशभर में 21 मार्च को मनाया जाएगा और 20 मार्च को छोटी होली के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा। इस त्यौहार की विशेषता होती है कि इस दिन किये गए उपाय और टोटके (Holi Ke Upay, Totke) अचूक फल प्रदान करते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र, कर्मकाण्ड में होलिका दहन की रात को मनवांछित लाभ की रात माना जाता हैं। होली पर आसान टोटको से समस्त कार्य सिद्ध होते है। इस दिन अभिमंत्रित और आमंत्रित कर जडी-बूटी घर लाई जाती है। कई प्रकार के मंत्रों की सिद्धियां भी की जाती हैं। 

आपने नोटिस किया होगा किहोली के अवसर पर बहुत से लोग पंडितों से अपनी समस्या के समाधान के लिए टोटके पूछते नजर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन टोटकों को करने से सभी तरह की परेशानियां खत्म हो जाती है लेकिन गलती हो जाने पर वह टोटका मनचाहा लाभ नहीं दे पाता। 

होली 2019 पूजा संयोग, शुभ मुहूर्तपंचांग के अनुसार इस बार होली का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा। पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी नाम के दो नक्षत्रों में होली खेली जाएगी। वर्षों बाद इन नक्षत्रों के होने से इस साल की होली अत्यंत शुभ मानी जा रही है। विष्णु एवं मां लक्ष्मी की उपासना से ढेरों लाभ पाने की संभावना है। पंडित दिवाकर आपको दो टोटके बता रहे हैं, जिनके जरिये आपको नौकरी में उन्नति और बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

1) नौकरी में उन्नति के लिए टोटकाअगर आपको नौकरी या व्यापार में उन्नति नहीं मिल रही है, तो आपको होलिका दहन की रात को गोमती चक्र लेकर उसे शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपको नौकरी में उन्नति मिल सकती है। 

2) सरकारी नौकरी पाने के लिए टोटकाअगर आपको तमाम प्रयास के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही है और आप लंबे समय से बेरोजगार घूम रहे हैं, तो आप होली की रात करीब 12 बजे से पहले एक नींबू के चार टुकड़े करके उन्हें चारों दिशाओं में फेंक दें। इसके बाद घर आते समय भूलकर भी पीछे मुड़कर न देखें। 

3) धन प्राप्ति का टोटका लंबे समय से घर आया धन रुकता नहीं है, धन हानि अधिक हो रही है, लक्ष्मी आपसे नाराज हैं तो होली के दिन एक एकाक्षी नारियल की पूजा करके लाल कपड़े में लपेट कर उसे दुकान में या व्यापार स्थल पर रखें। इसके साथ स्फटिक का शुद्ध श्रीयंत्र रखें। होली पर इस टोटके को करने से दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। 

टॅग्स :होलीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल