लाइव न्यूज़ :

होली की रात कर लें ये एक उपाय, लक्ष्मी की होगी कृपा, धन से भर जाएगी तिजोरी

By गुलनीत कौर | Updated: March 12, 2019 12:08 IST

रंगों का पर्व होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में होली का विशेष महत्व है इसलिए इस मौके पर विशेष ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं।

Open in App

हिन्दू धर्म में होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। मगर धर्म के अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है। होली के समय कई सारे ज्योतिष उपाय किए जाते हैं जो मन की इच्छा पूर्ण करने, धन हानि से बचाने, शत्रुओं से बचाव, घर-परिवार आदि की खुशियां पाने के लिए किए जाते हैं। इस वर्ष होली 20 और 21 मार्च की है।

कब है होली, होलिका दहन? (Holi date, holika dahan date, time)

20 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन रंगवाली होली होगी। होलिका दहन से अगले दिन मनाई जाने वाली रंगों की होली को धर्म शास्त्रों में 'दुल्हंडी' के नाम से भी जाना जाता है। आम भाषा में इसे खेलने वाली होली कहते हैं। इस साल दुल्हंडी 21 मार्च को है। पंचांग के अनुसार दुल्हंडी का पर्व 'मातंग योग' में मनाया जाएगा। पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी नाम के दो नक्षत्रों में होली खेली जाएगी।

उपरोक्त संयोगों एवं नक्षत्रों की उपस्थिति में आगे बग्ताए जा रहे शास्त्रीय टोटके करें, लाभ होगा:

1) मनोकामना पूर्ति के लिए

आपके मन में कोई ऐसी इच्छा है जिसे लंबे समय से पूर्ण करना चाहते हैं तो आपको होली के दिन एक विशेष उपाय करना होगा। होली की सुबह यानी 21 मार्च को जल्दी उठकर हनुमान मंदिर जाएं। वहां हनुमान जी को पांच लाल पुष्प चढ़ाएं। ये पुष्प हनुमान जी को प्रिय हैं। इनसे प्रसन्न होकर वे शीघ्र ही आपकी मनोकामना पूरी करेंगे। 

2)इच्छा पूर्ति के लिए शिव अराधना

होली की सुबह शिव मंदिर जाएं। वहां भगवान शिव को प्रिय बेलपत्र पर सफेद चंदन से बिंदी लगाएं। ऐसा करते हुए मन ही मन अपनी मनोकामना को भे याद करें। अंत में इस बेलपत्र को शिवलिंग पर अर्पित करें। ऐसा करने से जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होगी।

3)नौकरी/व्यवसाय में तरक्की के लिए

नौकरी में दिक्कत और या बिज़नेस मंदा हो, इसके इए होली से एक रात पहले एक उपाय करें। एक दाग रहित बड़ा नींबू लें। किसी चौराहे पर जाएं। नींबू के चार टुकड़े करें और चारों दिशाओं में इसे फेंक दें। फिर वापिस घर जाएं किंतु ध्यान रहे, वापिस लौटते समय पीछे मुड़कर न देखें। यह एक असरदार टोटका है जिसे करने के बाद आपकी मुश्किलें कम होंगी।

यह भी पढ़ें: होली 2019: नजदीक है 'होलाष्टक', खरमास', एक महीने तक न करें ये 5 भूल, वरना बिगड़ जाएंगे बने काम

4) बिज़नेस में लाभ के लिए

व्यापार में मुनाफ़ा ना मिल रहा हो, नया काम नहीं आ रहा तो होली की सुबह गुलाल के एक खुले पैकेट में एक मोती शंख और चांदी का एक सिक्का डालें। पैकेट को बंद करके उसके ऊपर लाल कपड़ा लपेट दें और ऊपर से लाल मौली से बांधकर अपनी धन तिजोरी या जहां भी आप पैसे रकिहते हों वहां रख दें। इस टोटके से जल्द ही व्यवसाय में लाभ मिलने लगेगा।

5)धन लाभ के लिए

लंबे समय से घर आया धन रुकता नहीं है, धन हानि अधिक हो रही है, लक्ष्मी आपसे नाराज हैं तो होली के दिन एक एकाक्षी नारियल की पूजा करके लाल कपड़े में लपेट कर उसे दुकान में या व्यापार स्थल पर रखें। इसके साथ स्फटिक का शुद्ध श्रीयंत्र रखें। होली पर इस टोटके को करने से दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी।

टॅग्स :होलीज्योतिष शास्त्रहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स