लाइव न्यूज़ :

Hariyali Amavasya 2022: 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या, बन रहा है ये शुभ योग, जानें मुहूर्त, पितृ शांति के लिए कारगर उपाय

By रुस्तम राणा | Updated: July 24, 2022 14:07 IST

इस बार 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी और इस दिन शुभ योग भी बन रहे हैं। अमावस्या तिथि पर स्नान-दान के साथ पितरों के श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है।

Open in App

Hariyali Amavasya 2022: श्रावण मास में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इसे श्रावणी अमावस्या भी कहते हैं। सावन में चारो तरफ धरा हरियाली चादर ओढ़ लेती है। खेत खलिहान सब हरेभरे हो जाते हैं इसलिए इसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस बार 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या मनाई जाएगी और इस दिन शुभ योग भी बन रहे हैं। अमावस्या तिथि पर स्नान-दान के साथ पितरों के श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है। पितृ शांति के लिए अमावस्या के कुछ विशेष उपाय किए जाते हैं। 

हरियाली अमावस्या 2022 शुभ मुहूर्त

श्रावण मास की अमावस्या तिथि प्रारंभ - 27 जुलाई 2022 बुधवार रात 09:11 बजे सेश्रावण मास की अमावस्या तिथि समाप्त - 28 जुलाई 2022 गुरुवार की रात 11:24 बजे

श्रावणी अमावस्या पर शुभ योग 

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार, हरियाली अमावस्या के दिन इस बार गुरु पुष्य का शुभ योग भी बन रहा हैं। पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना जाता है इसलिए इस योग में तर्पण, पिंडदान करना पुण्यकारी माना गया है। इस दिन सुबह 07:05 तक पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से दो शुभ योग बनेंगे।

हरियाली अमावस्या के दिन पितृ शांति के उपाय

1. शास्त्रों के अनुसार, हरियाली अमावस्या पर कुछ विशेष चीजों का दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसे में हरियाली यानी की सावन की अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए गरीबों को कपड़े और अन्न का दान करना चाहिए।

2. हरियाली अमावस्या पर वृक्षारोप जरूर करें। इससे आपके पितरों आत्मा को शांति मिलती है और वे आपको खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इस दिन पीपल, बड़, आंवले, नीम का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें।

3. हरियाली अमावस्या के दिन आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं। साथ ही नदी में काले तिल प्रवाहित करें। इससे आपके दिवंगत पूर्वजों की आत्मा को तृप्ति मिलेगी। 

4. हरियाली अमावस्या के दिन पितरों का ध्यान कर पीपल के पेड़ में जल में काले तिल, चीनी, चावल और फूल डालकर अर्पित करें और ऊं पितृभ्य: नम: मंत्र का जाप करें. ये उपाय शुभ फल प्रदान करता है।

टॅग्स :अमावस्यासावन
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAmavasya 2026 Date List: साल 2026 में दो शनि अमावस्या, जानिए हर माह की अमावस्या तिथि और उनका धार्मिक महत्व

पूजा पाठमहालया अमावस्या 2025: पितृपक्ष का अंतिम दिन, पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान का विशेष महत्व

भारतVIDEO: वाराणसी में 42 साल बाद दर्शन के लिए खुला सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, देखें वीडियो

पूजा पाठSawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि कल, जानें व्रत की तिथि, पूजा विधि और महत्व

पूजा पाठSawan 2025: सावन के दूसरे सोमवार को देशभर के शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल