लाइव न्यूज़ :

हरियाली तीज स्पेशल: हर स्त्री को जाननी चाहिए 'हरियाली तीज' से जुड़ी ये 5 बातें

By गुलनीत कौर | Updated: August 13, 2018 07:49 IST

पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी हरियाली तीज 13 अगस्त, दिन सोमवार को है।

Open in App

हर साल हिन्दू कैलेंडर के अनुसार श्रावण मास में 'हरियाली तीज' का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन सुहागन महिलाओं के लिए खास होता है। इसके अलावा कुंवारी कन्याओं पर भी इसदिन भगवान शिव तथा देवी पार्वती की कृपा रहती है। पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी हरियाली तीज 13 अगस्त, दिन सोमवार को है। सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर पूजा का शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगा जो कि अगली सुबह 5 बजे तक रहेगा। 

यह सभी जानते हैं कि हरियाली तीज पर सुहागनें अपने पति की लंबी आयु की प्रार्थना करती हैं और इसके लिए व्रत भी करती हैं। कुछ महिलाएं व्रत में फलाहार का सेवन करती हैं तो कुछ निर्जला उपवास भी करती हैं। यह अपनी-अपनी श्रद्धा पर निर्भर करता है। आज हम आपको बताएंगे हरियाली तीज से जुड़ी 5 ऐसी बातें जो हर स्त्री को जाननी चाहिए:

1. एक पौराणिक कथा के अनुसार श्रावण के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को भगवान शिव ने देवी पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर पहली बार उनेहं अपने दर्शन डाई थे। देवी के सामने प्रकट होकर उन्होंने देवी को अपनी पत्नी बनाने का वरदान दिया था। कहते हैं कि शिव के इस वरदान से देवी पार्वती के मन में हरियाली छाई, इसलिए इस तिथि को आगे चलकर हरियाली तीज के नाम से जाना गया।

2. श्रावण के महीने में पूरे भारत में प्रकृति हर रंग की चादर ओढ़े रहती है। बार-बार वर्षा होने के कारण फसलों को भरपूर पानी मिलता है और वह खिल-खिल जाती हैं। प्रकृति का यह अद्भुत नजारा देखते हुए भी इसदिन को 'हरियाली या कज्जली तीज' के नाम से पुकारते हैं।

3. भविष्य पुराण के अनुसार यदि हरियाली तीज पर सुहागन स्त्रियां व्रत करती हैं, तो उनका सौभाग्य बढ़ता है। उनके पति लंबी आयु और निरोगी जीवन पाते हैं।

हरियाली तीज: व्रत विधि, लाभ और पूजा का शुभ मुहूर्त

4. किन्तु हरियाली तीज पर केवल सुहागन स्त्रियां ही नहीं, कुंवारी कन्याएं भी व्रत कर सकती हैं। इसदिन व्रत करने से उन्हें मनोनुकूल वर प्राप्त होता है। मान्यता है कि कुंवारी कन्या यदि इस तीज का व्रत करें तो उनपर भगवान-शिव तथा पार्वटी की कृपा होती है और उनका आने वाला दांपत्य जीवन खुशहाल बनता है।

5. हरियाली तीज पर नई नवेली दुल्हनों के मायके से श्रृंगार की चीजें आना शुभ माना जाता है। यह नई दुल्हनों के लिए मायके से आया हुआ आशीर्वाद होता है। इन्हीं चीजों से वह इसदिन अपना श्रृंगार करती हैं। 

टॅग्स :हरियाली तीजभगवान शिवहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल