लाइव न्यूज़ :

Hariyali Teej 2019: हरियाली तीज आज, जानिए इस व्रत को करने के क्या है नियम और शुभ मुहूर्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2019 09:38 IST

हरियाली तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और यह रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाली तीज-2019 का व्रत आज, 3 बजकर 31 मिनट से शुभ मुहूर्तहरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने की मान्यता है

Hariyali Teej 2019: हरियाली तीज का व्रत आज है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही घर और परिवार में खुशहाली की भी कामना करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष विधान है। कई क्षेत्रों में कुंवारी लड़कियां भी अच्छे पति की कामना के लिए हरियाली तीज का व्रत करती है। मान्यता है कि कठोर तपस्या के बाद माता पार्वती ने हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव को पति के रूप पाया था। इस लिहाज से भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।

हरियाली तीज 2019: पूजा का शुभ मुहूर्त

हरियाली तीज के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 31 मिनट से शुरू होगा और यह रात 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें।

हरियाली तीज 2019: व्रत के नियम क्या हैं?

- मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत अगर आपने करना शुरू कर दिया है तो इसे ताउम्र करना चाहिए। एक बार व्रत रखने के बाद इसे दोबारा किसी साल नहीं छोड़ना चाहिए।

- अगर पत्नी बीमार है तो पति भी इस व्रत को कर सकता है।

- इस दिन घर में क्लेश को न करें। व्रत के दौरान गुस्सा नहीं करना चाहिए और न ही बुजुर्गों का अपमान करें। ऐसा करने से व्रत का पुण्य फल नहीं मिलता है।

- व्रत को अगले दिन विधि पूर्वक पूजा करने के बाद तोड़े।

Hariyali Teej 2019: हरियाली तीज की परंपरा

इस मौके पर महिलाओं के मायके से उनके लिए श्रृंगार की चीजें जैसे मेहंदी, चूड़ी, बिंदी आदि भेजने का रिवाज है। सासू मां भी अपने बहुओं को नई साड़ी और कपड़े आदि भेंट करती है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती है और 16 श्रृंगार करती हैं। घर में पकवान बनाये जाते हैं और तीज माता का पूजन किया जाता है। इस दिन महिलाएं तीज मिलन करती हैं बुजुर्ग महिलाओं से सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद लेती हैं।

टॅग्स :हरियाली तीजसावनभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग