लाइव न्यूज़ :

Happy Navratri 2020: आज होती है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, अपनों को माता की भक्ति से भरें भेजें ये इमेज और SMS

By गुणातीत ओझा | Updated: October 18, 2020 18:09 IST

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का दूसरा अवतार हैं। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली देवी।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।मां ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का दूसरा अवतार हैं।

Navratri 2020: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी मां दुर्गा का दूसरा अवतार हैं। ब्रह्मचारिणी का अर्थ है तप का आचरण करने वाली देवी। देवी मां के दायें हाथ में जप की माला है और बाएं हाथ में कमण्डल रहता है। पूर्वजन्म में देवी ने हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था और भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी, इसलिए इनका ब्रह्मचारिणी पड़ा। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने वाले भक्त हमेशा उज्जवलता और ऐश्वर्य का सुख भोगते हैं। मां को बुद्धि और ज्ञान की देवी भी कहा गया है। देवी ब्रह्मचारिणी की जो भक्ति भाव से पूजा करते हैं उसे मां हमेशा खुशी रहने का आशीर्वाद देती हैं। वह व्यक्ति अपनी जिंदगी में हमेशा संयम, विश्वास रखता है। वह नैतिकता की शिक्षा देती हैं। जीवन में कई चुनौतियां है,जिन्हें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से दूर किया जा सकता है।

नवरात्रि का त्योहार 17 अक्टूबर, 2020 से शुरू हो चुका है। आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के देवी ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कई हजार सालों तक ब्रह्मचारी रहकर घोर तपस्या की थी। उनकी इस कठिन तपस्या  के कारण ही उनका नाम तपचारिणी यानी ब्रह्मचारिणी पड़ गया। नवरात्रि के पर्व की लोग अपनों को माता की भक्ति से भरे मैसेज और इमेज से बधाई देते हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे कुछ SMS, इमेज और मैसेज जिनसे आप नवरात्रि के दूसरे दिन की दे सकते हैं बधाई-

1. जब जब याद किया तुझे ए मां

तूने आंचल में अपने आसरा दिया.

कलयुगी इस जहां में, एक तूने ही सहारा दिया.

शुभ नवरात्रि।

2. जब जब याद किया तुझे ए मां

तूने आंचल में अपने आसरा दिया.

कलयुगी इस जहां में, एक तूने ही सहारा दिया.

शुभ नवरात्रि।

3. मां अम्बे आपको

सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें.

जय माता दी.

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार

नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार

इस नवरात्रि यही हैं हमारी दुआ

जय माता दी.

हैप्पी नवरात्रि 2020

5. माता रानी वरदान ना देना हमें,

बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,

तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,

एक बस यही आशीर्वाद देना हमें

आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

शुभ नवरात्रि 2020

6. जब दुःख बढ़ जाता हैं,

हल कहीं नहीं मिल पाता हैं,

तब वो मां के दरबार आता हैं,

चेहरे पर मुस्कान लेकर जाता हैं।

हैप्पी नवरात्रि 2020

टॅग्स :नवरात्रिनवरात्री महत्वमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद