लाइव न्यूज़ :

धनत्रयोदशी (धनतेरस) विशेष: सोम प्रदोष के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग, इन वस्तुओं की खरीदारी से होगी मां लक्ष्मी, कुबेर की कृपा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 5, 2018 09:30 IST

Open in App

लोस सेवा धनत्रयोदशी के पर्व के साथ ही 5 नवंबर से दीपों के पर्व का शुभारंभ हो रहा है. कई शुभ संकेत इस बार यह पर्व लेकर आया है. ज्योतिषियों के अनुसार व्यापार क्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं.

धनतेरस की बात करें तो इस दिन सुबह से ही सोम प्रदोष के साथ हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है. यह संयोग शुभ फलदायी होगा. मां लक्ष्मी के साथ-साथ देवता कुबेर और यमराज का पूजन घरों और प्रतिष्ठानों में किया जाएगा.

चांदी, शुभ्र वस्तुएं, चमकीली वस्तुएं, धातुएं, भूमि, वाहन आदि अनुबूझे मुहूर्त पर खरीदी उत्तम फल प्रदान करेगी. इसके अलावा व्यापारी इस दिन शुभ मुहूर्त पर बहीखातों की खरीदी करेंगे. दिवाली पर पूजन के साथ नए बहीखातों का शुभारंभ होगा.

पं. उमेश तिवारी के अनुसार सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है और प्रदोष से इसकी महत्ता बढ़ जाती है. हस्त नक्षत्र खरीदी के उत्तम मुहूर्त में से एक है. राहुकाल का समापन भी सुबह हो रहा है. ऐसे में पूरा दिन खरीदी के लिए उत्तम है.

यदि विशेष मुहूर्त की बात करें तो शाम 4:30 से 6:30 बजे तक है. इसके अलावा स्थित लग्न वृषभ शाम 6:10 बजे से 8:04 बजे तक है. इसके अलावा खरीदी का शुभ मुहूर्त प्रात: 9 बजकर 5 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक, दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक भी है.

टॅग्स :धनतेरसदिवालीहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल