लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंती 2019: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं सरल शास्त्रीय पूजा विधि

By गुलनीत कौर | Updated: April 18, 2019 08:14 IST

चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को भगवान शिव के 11वें रूद्र अवतार हनुमान का जन्म हुआ था। माता अंजनी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया था। हनुमान जी के पिता का नाम केसरी था इसलिए उन्हें केसरी नंदन के नाम से भी जाना जाता है।

Open in App

हिन्दू धर्म के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को भगवान शिव के 11वें रूद्र अवतार हनुमान का जन्म हुआ था। माता अंजनी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया था। हनुमान जी के पिता का नाम केसरी था इसलिए उन्हें केसरी नंदन के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष 19 अप्रैल 2019, दिन शुक्रवार को देशभर मने हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाएगा। 

हनुमान जयंती पर संकटमोचन के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं। पूर्ण विधि विधान से हनुमान जी की पूजा भी की जाती है। हनुमान मंदिरों में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कई जगहों पर इसदिन भगवान हनुमान की रथ यात्रा भी निकाली जाती है। इस यात्रा में दूर दूर से लोग आते हैं और भगवान हनुमान के दर्शन पाते हैं।

हनुमान जयंती व्रत नियम:

इस वर्ष यदि आप भी भगवान हनुमान जी के नाम का व्रत कर रहे हैं तो कुछ नियमों का विशेष ख्याल रखें। जैसे कि बिना स्नान किए पूजा ना करें। मुख की शुद्धि का भी विशेष ख्याल रखें। यदि व्रत कर रहे हैं तो तामसिक भोजन से दूर रहें। किसी से कटु वचन ना करें। करोड़ पर नियंत्रण रखें। भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

हनुमान जयंती पूजा विधि

हनुमान चालीसा की एक पंक्ति है- "भूत पिशाच निकट नहिं आवै। महावीर जब नाम सुनावै।।" अर्थात् जहां हनुमान जी का नाम सुनाया जाता है वहां भूत, पिचाश आस-पास भी नहीं भटकते हैं और पीड़ा मिट जाती है। अगर बजरंगबली की पूजा सच्चे मन से किया जाए और उनके लिए व्रत रखा जाए तो सारे दुख दूर हो जाते है। आइए जानते हैं हनुमान जयंती की पूजा विधि:

1) व्रत से पहले वाली रात में जमीन पर सोने से पहले भगवान राम और माता सीता के साथ-साथ हनुमान जी का स्मरण करें2)  सुबह जल्दी उठकर दोबार राम-सीता और हनुमान जी को याद करें। क्योंकि भगवान राम के बिना उनकी पूजा अधूरी मानी जाती है3) सुबह जल्दी उठाकर स्नान एवं ध्यान करें4) अब हाथ में पवित्र जल या गंगाजल लेकर व्रत का संकल्प करें और उसके बाद हनुमान जी का स्मरण करें5) इसके बाद, पूर्व की ओर भगवान हनुमानजी की प्रतिमा को स्थापित करें6) अब विनम्र भाव से बजरंगबली की प्रार्थना करें7) हनुमान जयंती के दिन रामचरितमानस के सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए8) इस दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा व सिंदूर चढ़ाएं9) पूजा करते वक्त इस मंत्र का जरूर जाप करें - 'ॐ श्री हनुमंते नम:

टॅग्स :हनुमान जयंतीहनुमान जीपूजा पाठहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल