लाइव न्यूज़ :

Haj Yatra 2019: हज यात्रा इस साल कब से शुरू हो रही है और इस दौरान बरतें कैसी सावधानी, जानिए इस बारे में सब कुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2019 11:48 IST

हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में आपको भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान वहां का तामपान 46 से 48 डिग्री रहने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देहज यात्रा-2019 के लिए भारत से 20 जुलाई से शुरू होगी पहली उड़ानहर साल दुनिया भर से लाखों मुस्लिम हज यात्रा के लिए सऊदी अरब पहुंचते हैं

Haj Yatra 2019: इस्लाम में हज यात्रा का बेहद महत्व है। हर दुनिया भर से लाखों मुस्लिम हज यात्रा के लिए मक्का पहुंचते हैं। इस्लाम धर्म में ऐसी मान्यता है कि हर वह शख्स जो वित्तीय तौर पर मजबूत है उसे अपनी जिंदगी में एक बार जरूर हज की यात्रा करनी चाहिए। हज यात्रा इस्लाम के पांच अहम आधार में से एक है। हर साल 6 दिन चलने वाले इस धार्मिक रस्म पर पूरी दुनिया की नजर होती है। इस्लाम के अनुसार हज की परंपरा हर साल इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने के आठवें और 12वें दिन के बीच निभाई जाती है।

हज यात्रा: इस साल कब से शुरू होगी हज यात्रा

हज यात्रा के लिए दुनिया भर के देशों का कोट रहता है। इस कोटे के अनुसार हर देश से मुस्लिम श्रद्धालु हज यात्रा के लिए जा सकते हैं। भारत की बात करें तो इस साल रकॉर्ड दो लाख से ज्यादा लोग हज की यात्रा पर जाएंगे। भारत की ओर से हज के लिए पहली उड़ान 20 जुलाई से शुरू होगी। हालांकि, हज यात्रा की मुख्य अवधि 9 से 14 अगस्त तक की होगी। इस दौरान दुनिया भर के मुसलमान मक्का और आसपास के पवित्र स्थलों में हज की रस्में अदा करेंगे।

हज यात्रा के दौरान बरतें सावधानी

हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में आपको भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान वहां का तामपान 46 से 48 डिग्री रहने की आशंका है। इस लिहाज से भारत से जा रहे हज यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है ताकि वे आराम से बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा पूरी कर सके। हज यात्रा के दौरान डायबटीज के मरीजों को विशेष ध्यान की जरूरत है। इस यात्रा में काफी पैदल चलना होता है। ऐसे में पैरों का ख्याल ऱखें और घाव से बचें।

इस यात्रा के दौरान हज यात्री मक्का और मदीना में गीला तौलिया सिर पर रखें और चेहरे पर पानी भी जरूर छिड़कते रहें। यात्रियों को सीधे सूरज की रोशनी में आने से बचना चाहिए। यही नहीं, ठंडे जम-जम की बजाय साधारण जम-जम पिएं ताकि सर्दी-जुकाम या फिर गले या फेफड़े में इन्फेक्शन से आप खुद को दूर रख सकें। 

टॅग्स :हज यात्राइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग