Ganesh Visarjan: 'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाएं विसर्जित
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2019 18:57 IST2019-09-12T08:06:32+5:302019-09-12T18:57:06+5:30

गणेश विसर्जन के लिए पूरे देश समेत महाराष्ट्र में पुख्ता इंतजाम (फोटो-एएफपी)
Ganesh Visarjan, 2019: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन आज गणेश की प्रतिमाएं महाराष्ट्र समेत पूरे देश में विसर्जिन की गई हैं। आज अनंत चतुर्दशी का भी व्रत है। महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर में 50 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गये थे। विसर्जन के प्रमुख यात्रा मार्गों की निगरानी ड्रोन से की गई। गणेश चतुर्थी (2 सितंबर) के दिन से गणेशोत्सव की शुरुआत हुई थी। प्रतिमा विसर्जन के जुलूस में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी रहे और पांच हजार सीसीटीवी कैमरों से पूरे आयोजन पर नजर रखी गई।
12 Sep, 19 : 03:48 PM
भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू
'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हुआ। ढोल ताशों के साथ श्रद्धालुओं ने शहर के पांच प्रमुख मंडलों--कस्बा गणपति, तम्बादी जोगेश्वरी मंडल, गुरजी तालिम मंडल, तुलसी बाग मंडल और केसरीवाडा मंडल में झांकियां निकाली। पुणे के विभिन्न इलाकों से झांकियों के गुजरने के बाद प्रतिमाओं का यहां मुठा नदी में विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी के साथ दो सितंबर को 10 दिनों का गणपति उत्सव शुरू हुआ था। यह उत्सव प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ‘अनंत चतुदर्शी’ के अवसर पर बृहस्पतिवार को संपन्न हो रहा है।
12 Sep, 19 : 02:53 PM
कर्नाटक: शिवमोगा में गणेश विसर्जन
Karnataka: Ganpati idol being taken for immersion from Kote Anjaneya Temple in Shivamogga. #GaneshChaturthipic.twitter.com/GoEOxneyi0
— ANI (@ANI) September 12, 2019
12 Sep, 19 : 12:54 PM
महाराष्ट्र: पुणे से गणपति विसर्जन की तस्वीरें
Maharashtra: Ganpati idol in Pune being taken for immersion. #GaneshVisarjanpic.twitter.com/8r16Xc7ks0
— ANI (@ANI) September 12, 2019
12 Sep, 19 : 11:09 AM
मुंबई में लाल बाग राजा के यहां हुई आरती, आज होगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन
#WATCH 'Aarti being performed at #LalbaugchaRaja in Mumbai. The Ganpati idol immersion will take place today.'#Maharashtrapic.twitter.com/uSohQVbl4G
— ANI (@ANI) September 12, 2019
12 Sep, 19 : 09:11 AM
गणेश विसर्जन के मौके पर आज मुंबई में बारिश की भी संभावना है। प्रशासन ने हालांकि ट्रैफिक से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक के सभी इंतजाम पूरे कर लिये हैं।
Forecast: 12 Sept, Ganapati Visarjan Day.
— K S Hosalikar (@Hosalikar_KS) September 11, 2019
Light to moderate rainfall around 20-40 mm rainfall expected in Mumbai, Konkan belt, parts of Northen Mah
Meteogram indicate increase in distribution of rainfall towards evening, night. (Shown Red pointer)@MumbaiPolice@CPMumbaiPolicepic.twitter.com/NLK3ADBFZg
12 Sep, 19 : 08:06 AM
आज मुंबई के शहर के 129 स्थानों में प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। इनमें चौपाटी, शिवाजी पार्क, जूहू, अक्सा, वर्सोवा आदि शामिल हैं। इन प्रमुख विसर्जन में लाखों मुंबईवासियों के शामिल होने की संभावना है।