Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी को लेकर 'लालबागचा राजा' का अनावरण, देखें फर्स्ट लुक
By रुस्तम राणा | Updated: August 29, 2022 20:17 IST2022-08-29T20:01:33+5:302022-08-29T20:17:15+5:30
इस साल गणेश चतुर्थी पर्व 31 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार की शाम को मुंबई में 'लालबागचा राजा' की मूर्ति का अनावरण किया गया।

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी को लेकर 'लालबागचा राजा' का अनावरण, देखें फर्स्ट लुक
मुंबई: देशभर में गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है लेकिन महाराष्ट्र में इस पर्व को बड़े ही भव्य रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी पर्व 31 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर सोमवार की शाम को मुंबई में लालबागचा राजा की मूर्ति का अनावरण किया गया।
दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव शुरू होने से दो दिन पहले सोमवार को मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा गणपति महाराज के फर्स्ट लुक के दर्शन हुए। लालबागचा राजा मुंबई, महाराष्ट्र में एक प्रसिद्ध और अक्सर देखी जाने वाली गणेश मूर्ति है। पुतलाबाई चॉल में लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु लालबाग बाजार में आते हैं।
बता दें कि लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद इस साल पारंपरिक त्योहार मनाने के लिए तैयार है। इस साल आयोजकों को भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगने का अनुमान है।
#WATCH | Maharashtra: The first look of 'Lalbaugcha Raja' unveiled in Mumbai ahead of #GaneshChaturthipic.twitter.com/NOn454cIHt
— ANI (@ANI) August 29, 2022
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि कोविड -19 प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, साथ ही भगवान गणेश की मूर्तियों की ऊंचाई पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
शिंदे ने राज्य प्रशासन को गणेश उत्सव के लिए जाने वाले वाहनों के लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा पर एक अलग लेन बनाने का भी निर्देश दिया है। सीएम ने अधिकारियों से दुर्घटनाओं को रोकने और एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी कहा है।
पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र सरकार ने गणेश उत्सव के मद्देनजर 27 अगस्त से 11 सितंबर तक मुंबई-बेंगलुरु और मुंबई-गोवा राजमार्गों के साथ-साथ अन्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सड़कों के टोल प्लाजा पर टोल माफ कर दिया था। इस कदम का उद्देश्य महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से राज्य के तटीय कोंकण क्षेत्र की यात्रा करने वाले भगवान गणेश भक्तों को राहत प्रदान करना है।