Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी के दिन पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 6 चीजें, वरना अधूरी मानी जाएगी गणपति महाराज की आराधना

By रुस्तम राणा | Published: August 29, 2022 03:03 PM2022-08-29T15:03:45+5:302022-08-29T15:06:22+5:30

इस साल गणेश चतुर्थी पर्व 31 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन गणपति बप्पा को घर में विराजित किया है और विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है, जबकि दसवें दिन अनंत चतुर्दशी (9 सितंबर, 2022) के दिन गणेश विसर्जन किया जाएगा।

Ganesh Chaturthi 2022 Puja Vidhi offer these 6 things to lord Ganesha | Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी के दिन पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 6 चीजें, वरना अधूरी मानी जाएगी गणपति महाराज की आराधना

Ganesh Chaturthi 2022: गणेश चतुर्थी के दिन पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 6 चीजें, वरना अधूरी मानी जाएगी गणपति महाराज की आराधना

Ganesh Chaturthi 2022 Puja Vidhi:गणेश चतुर्थी हिन्दू पर्व है। पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी पर्व मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी पर्व 31 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन गणपति बप्पा को घर में विराजित किया है और विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है, जबकि दसवें दिन अनंत चतुर्दशी (9 सितंबर, 2022) के दिन गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी की पूजा में गणपति महाराज को छह चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए। इन 6 चीजों के बिना गणेश पूजा अधूरी मानी जाती है। ये 6 चीजें इस प्रकार हैं-  

1. मोदक:  भगवान गणपति को पूजा में मोदक अवश्य चढ़ाना चाहिए। यह मिठाई गणपति महाराज को अति प्रिय है। कहते हैं लंबोदर को मोदक का भोग लगाने से भक्तों के सारे विघ्न दूर होते हैं।

2. दूर्वा: शास्त्रों के अनुसार, गणेश पूजा में गणपति महाराज को दूर्वा अवश्य चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि विघ्नहर्ता को दूर्वा बेहद प्रिय है। इसलिए गणेश जी को दूर्वा अर्पित करने से साधकों की हर कामना पूर्ण होती है।

3. सिंदूर: पूजा में गणपति महाराज को सिंदूर चढ़ाना न भूलें। पूजा के दौरान सिंदूर को गणेश जी के ललाट पर लगाएं और इसके बाद अपने माथे भी सिंदूर लगाएं। ऐसा करने से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

4. केला: भगवान गणेश जी फलों में केला अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि फलों में उन्हें केला बेहद प्रिय है। गणेश चतुर्थी की पूजा में गजानन को जोड़े में केला जरूर चढ़ाना चाहिए।

5. गन्ना: गणेश चतुर्थी की पूजा में भगवान गणेश जी को गन्ना जरूर चढ़ाना चाहिए। गन्ना उन्हें बेहद प्रिय है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में भी मिठास आती है। 

6. लाल फूल: भगवान गणपति की पूजा में लाल फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। पुष्पों में गणपति महाराज को लाल पुष्प बेहद प्रिय होता है। ऐसा करने से कामना पूर्ण होती है। 

Web Title: Ganesh Chaturthi 2022 Puja Vidhi offer these 6 things to lord Ganesha

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे