Ganesh Chaturthi 2020: जानें गणेश जी के परिवार का पूरा लेखा-जोखा, बहन अशोक सुंदरी से लेकर पोते आमोद-प्रमोद तक
By गुणातीत ओझा | Updated: August 7, 2020 15:38 IST2020-08-07T15:33:19+5:302020-08-07T15:38:57+5:30
आज शुक्रवार को संकष्टी चतुर्थी है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की आराधना की जाती है।

ganesh chaturthi 2020
आज शुक्रवार को संकष्टी चतुर्थी है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर संकष्टी चतुर्थी का व्रत है। संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की आराधना की जाती है। शास्त्रों में संकष्टी चतुर्थी का व्रत को बहुत ही शुभ फलदायी होता है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने से सभी तरह के कार्यों को पूरा करने में जरूर सफलता मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि संकष्टी के दिन गणपति की पूजा-आराधना करने से समस्त प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। शास्त्रों में भगवान गणेश जी को विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है। वे अपने भक्तों की सारी विपदाओं को दूर करते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। चन्द्र दर्शन भी चतुर्थी के दिन बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि गणेश जी के परिवार का पूरा लेखा-जोखा...
- गणेशजी के माता-पिता: पार्वती और शिव।
- गणेशजी के भाई: श्रीकार्तिकेय गणेश जी के बड़े भाई हैं। इनके कई भाई हैं जैसे - सुकेश, जलंधर, अयप्पा और भूमा।
- गणेशजी की बहन: अशोक सुंदरी
( भगवान शंकर की और भी पुत्रियां थीं जिन्हें नागकन्या माना गया। जैसे- जया, विषहर, शामिलबारी, देव और दोतलि। अशोक सुंदरी को भगवान शिव और पार्वती की पुत्री बताया गया इसीलिए वही गणेशजी की बहन है। इसका विवाह राजा नहुष से हुआ था।)
- गणेशजी की पत्नियां : गणेशजी की 5 पत्नियां हैं।
1. ऋद्धि
2. सिद्धि
3. तुष्टि
4. पुष्टि
5. श्री
गणेशजी के पुत्र- लाभ और शुभ तथा पोते आमोद और प्रमोद।