Ganesh Chaturthi 2019: आज है गणेश चतुर्थी, जानें गणपति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त और नियम
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2019 07:07 IST2019-09-02T07:07:44+5:302019-09-02T07:07:44+5:30
महाराष्ट्र में बहुत धूमधाम से मनाये जाने वाले इस त्योहार के दौरान भक्त अमूमन 7 से 11 दिन के लिए अपने घर में गणपति को विराजमान कराते हैं। वहीं, कुछ लोग 3, 5, 7 या 10 दिन में भी गणपति का विसर्जन करते हैं।

Ganesh Chaturthi 2019: आज है गणेश चतुर्थी, जानें गणपति स्थापित करने का शुभ मुहूर्त और नियम
भगवान गणेश के जन्मोत्सव के तौर पर मनाये जाना वाला गणेश चतुर्थी का त्योहार आज है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसे भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस मौके पर लोग अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापित करते हैं और फिर कुछ दिन के अंतराल पर विसर्जन कर दिया जाता है।
महाराष्ट्र में बहुत धूमधाम से मनाये जाने वाले इस त्योहार के दौरान भक्त अमूमन 7 से 11 दिन के लिए अपने घर में गणपति को विराजमान कराते हैं। वहीं, कुछ लोग 3, 5, 7 या 10 दिन में भी गणपति का विसर्जन करते हैं। इस तरह से 11 दिन चलने वाला गणेशोत्सव अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त हो जाता है।
Ganesh Chaturthi 2019: गणपति की स्थापना कैसे करें?
गणपति को जब आप लेने जाएं तो स्नान आदि कर लें और नये या साफ कपड़े पहनें। चांदी की थाली में स्वास्तिक बनाकर उसमें गणपति को विराजमान करके लाएं। अगर चांदी का बर्तन नहीं है तो पीतल या तांबे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप चाहें तो बड़ी मूर्ति को हाथों में लाकर भी विराजमान कर सकते हैं। भगवान की मूर्ति स्थापित करने के बाद उनकी विधिवत पूजा करें। साथ ही लड्डू का भोग लगाएं और सुबह-शाम आरती करें।
आप जहां भगवान गणेश को रखने वाले हैं, उस जगह को रंगोली, फूल, आम के पत्ते और अन्य सामग्री से सजाएं। साथ ही उनके आसन को भी हल्दी, कुमकुद, फूल आदि से सजा दें। ये सारी तैयारियां तैयारी गणेश को लाने से पहले ही कर लें।
भगवान गणेश की स्थापना का शुभ मुहूर्त आज (2 सितंबर) की सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक का है।
Ganesh Chaturthi 2019: गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त
गणेश चतुर्थी के दिन भी गणपति को वारजमान कराकर विसर्जन कराया जा सकता है। हालांकि, यह प्रक्रिया बहुत लोगों द्वारा नहीं अपनाई जाती और वे कुछ दिन भगवान गणेश को अपने घर पर रखने के बाद ही विदाई देते हैं। ऐसे में हम आपको हर दिन के हिसाब से विसर्जन के शुभ मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं...
गणेश चतुर्थी के दिन विसर्जन (2 सितंबर, 2019)
दोपहर में मुहूर्त: 1.55 AM से 6.38 PM तक
शाम में मुहूर्त: 6.38 PM से 8.04 PM
रात का मुहूर्त: 10.55 PM से 12.21 AM (3 सितंबर)
तड़के सुबह मुहूर्त: 1.47 AM से 6.04 AM (3 सितंबर)
Ganesh Chaturthi: तीन दिन पर विसर्जन का मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त: 6.04 AM से 9.12 AM तक और फिर 10.46 AM से 12.20 PM तक
दोपहर में मुहूर्त: 3.28 PM से 6.36 PM तक
शाम में मुहूर्त: 8.20 PM से 12.20 AM (5 सितंबर)
तड़के सुबह मुहूर्त: 3.12 AM से 4.39 AM (5 सितंबर)
Ganesh Chaturthi: सात दिन पर विसर्जन का मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त: 7.39 AM से 12.19 PM
दोपहर में मुहूर्त: 1.52 PM से 3.25 PM
शाम में मुहूर्त: 6.31 PM से 10.52 PM
रात का मुहूर्त: 1.46 AM से 03.13 AM (9 सितंबर)
तड़के सुबह मुहूर्त: 4.40 AM से 6.07 AM (9 सितंबर)
Ganesh Chaturthi: 11वें दिन अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन का मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त: 6.08 AM से 7.40 AM और फिर 10.45 AM से 3.22 PM
दोपहर में मुहूर्त: 4.54 PM से 6.27 PM
शाम में मुहूर्त: 6.27 PM से 9.22 PM
रात का मुहूर्त: 12.18 AM से 1.45 AM (13 सितंबर)