लाइव न्यूज़ :

आज शुक्रवार के दिन इन 5 चीजों के दान से चमकेगी आपकी किस्मत, खत्म हो जाएगी पैसों की तंगी

By गुणातीत ओझा | Updated: September 25, 2020 10:40 IST

हिन्दू शास्त्र में शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन कहा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार के दिन किसी भी तरह का तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली या मदीरा का सेवन ना करें।शुक्रवार के दिन आप लाल कपड़े जरूर पहनें।

हिन्दू शास्त्र में शुक्रवार को मां लक्ष्मी का दिन कहा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। माना ये भी जाता है कि जो जातक इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा कर लेता है उसकी तंगी दूर हो जाती है। 

शुक्रवार के दिन ना सिर्फ पूजा का ही नहीं बल्कि दान-पुण्य का भी काफी महत्व बताया गया है। शुक्रवार के दिन आपको कुछ खास चीजों का दान करने से भी फायदा मिल सकता है। 

 

शुक्रवार को शुक्र ग्रह के लिए आप दान पुण्य कर सकते हैं। जिसकी कुंडली में शुक्र सही ना रहे उन्हें दान-पुण्य करना चाहिए। शुक्रवार के दिन आप1. चावल2. मिसरी3. सफेद कपड़ा4. दही5. चांदी का दान कर सकते हैं। शुक्रवार के दिन इन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। 

शुक्रवार के दिन मां संतोषी का पाठ जरूर करना चाहिए। अगर संभव हो तो इस दिन विवाहित महिलाओं को भोजन करवाएं। साथ ही उन्हें सुहाग के सामान भी दान करें। इन सामानों में चूड़ियां, कुमकुम, लाल साड़ी आदि हो सकता है।

शुक्रवार के दिन आप लाल कपड़े जरूर पहनें। खासकर सुहागिन महिलाओं को तो लाल रंग जरूर पहनना चाहिए। ये रंग मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय बताया जाता है।

ना करें तामसिक भोजन

शुक्रवार के दिन किसी भी तरह का तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली या मदीरा का सेवन ना करें। साथ ही इस दिन किसी भी तरह के जीव-जन्तु को किसी भी तरह का कष्ट ना पहुंचाएं। ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती हैं। 

ना करें किसी नारी का अपमान

ऋगवेद में उल्लेखित है कि जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता वहां कभी माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। कभी भी आप किसी नारी का अपमान ना करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती हैं। 

मन में ना लाएं गलत विचार

चोरी, लड़ाई या किसी के लिए मन में गलत विचार लाना भी सही नहीं माना जाता। शुक्रवार के दिन किसी से झगड़ा करने से बचें। ऐसा करने से भी लक्ष्मी जी नाराज हो सकती है। 

 

टॅग्स :मां लक्ष्मीधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBasant Panchami 2026: नवचेतना और नवसृजन का पर्व है बसंत पंचमी

पूजा पाठTulsi Vivah 2025: तुलसी विवाह के लिए ये हैं 7 भोग जो सौभाग्य की देते हैं फुल गारंटी

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठप्रेरणा: प्रेमानंद महाराज से सीखें मन को नियंत्रित करने की कला

पूजा पाठDiwali 2024 Date: कब है दिवाली? 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, अब कन्फ्यूजन दूर, जानें यहां

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद