Febuary 2022 Vrat Tyohar: फरवरी माह में मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी सहित पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: January 25, 2022 04:06 PM2022-01-25T16:06:34+5:302022-01-25T16:06:34+5:30

Febuary Vrat Calander 2022: फरवरी माह में हिंदू धर्म के कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार आएंगे। इस महीने की शुरुआत ही मौनी अमावस्या से ही रही है।

Febuary Vrat Calander 2022 Febuary Vrat Tyohar list in Hindi | Febuary 2022 Vrat Tyohar: फरवरी माह में मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी सहित पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Febuary 2022 Vrat Tyohar: फरवरी माह में मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी सहित पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

फरवरी माह में मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी सहित कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आएंगे। दरअसल, हिंदू धर्म में हर माह कई व्रत और त्योहार आते हैं। 1 फरवरी को मौनी अमावस्या का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद दान पुण्य के कार्य किए जाते हैं। इसके बाद 5 फरवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। 

बसंत पंचमी हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन ज्ञान और सुर की देवी मां सरस्वती की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस दिन विशेष रूप से पील वस्त्र धारण किए जाते हैं। बसंत पंचमी में वातावरण में सौंदर्यता की छटा भी देखने को मिलती है। इस समय न तो इतनी ठंड होती है और न ही गर्मी। यह पर्व मौसम परिवर्तन का प्रतीक है। 

फरवरी माह में ही माघ मास का समपान होगा और फाल्गुन मास की शुरु होगा। 16 फरवरी को माघ मास की समापन होगा और 17 फरवरी से फाल्गुन माह की शुरुआत होगी। इस तरह माघ माह का आधा महीना फरवरी में फाल्गुल का आधा महीना फरवरी में निकलेगा। माघ माह और फाल्गुन माह में व्रत और त्योहारों की भरमार है। देखिए फरवरी माह में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की लिस्ट-

फरवरी माह के व्रत त्योहार (Febuary Vrat Calander 2022)

मौनी अमावस्या - मंगलवार, 1 फरवरी
माघ गुप्त नवरात्रि – बुधवार, 2 फरवरी
चतुर्थी व्रत – शुक्रवार, 4 फरवरी
बसंत पंचमी – शनिवार, 5 फरवरी
रथ सप्तमी, अचला सप्तमी – सोमवार, 7 फरवरी
दुर्गा अष्टमी व्रत, भीष्म अष्टमी – मंगलवार, 8 फरवरी
महानंदा नवमी – बुधवार, 9 फरवरी
रोहिणी व्रत – गुरुवार, 10 फरवरी
जया एकादशी – शनिवार, 12 फरवरी
विश्वकर्मा जयंती, प्रदोष व्रत – सोमवार, 14 फरवरी
माघ पूर्णिमा, गुरु रविदास जयंती, माघ स्नान समाप्त – बुधवार, 16 फरवरी
संकष्टी चतुर्थी – रविवार, ​​20 फरवरी
बुद्ध अष्टमी व्रत, कालाष्टमी – बुधवार, 23 फरवरी
श्री रामदास नवमी – शुक्रवार, 25 फरवरी
स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती – शनिवार, 26 फरवरी
विजया एकादशी – रविवार, 27 फरवरी
सोम प्रदोष व्रत – सोमवार, 28 फरवरी

Web Title: Febuary Vrat Calander 2022 Febuary Vrat Tyohar list in Hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे