Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति के अनुसार जिन पुरुषों में होते हैं ये 3 गुण, कभी नहीं होते प्यार में असफल

By मेघना वर्मा | Published: December 16, 2019 08:41 AM2019-12-16T08:41:39+5:302019-12-16T08:41:39+5:30

प्रेम के साथ ही रिश्तों के बारे में भी आचार्य चाणक्य ने कई बाते बताई हैं। चाणक्य की इन नीतियों में इंसान के गुणों को भी बताया है।

every man should have these qualities for successful love life | Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति के अनुसार जिन पुरुषों में होते हैं ये 3 गुण, कभी नहीं होते प्यार में असफल

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति के अनुसार जिन पुरुषों में होते हैं ये 3 गुण, कभी नहीं होते प्यार में असफल

Highlights चाणक्य ने बताया है कि एक पुरुष के अंदर के गुण इस बात को बताते हैं कि उसका प्यार कितना सफल होगाचाणक्य को राजनीति और अर्थशास्त्र का ज्ञाता माना जाता है।

हिन्दू धर्म में चाणक्य को राजनीति और अर्थशास्त्र का ज्ञाता माना जाता है। उनकी लिखी हुई रणनीतियां और बातें आज भी पढ़ी जाती हैं। जिसे चाणक्य नीति ग्रंथ कहा जाता है। युवाओं का पसंदीदा भी कहा जाता है। इस पुस्तक में उन्होंने बड़े ही सरल तरीके से मानव-समाज से संबंधित हर पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया है। 

प्रेम के साथ ही रिश्तों के बारे में भी आचार्य चाणक्य ने कई बाते बताई हैं। चाणक्य की इन नीतियों में इंसान के गुणों को भी बताया है। चाणक्य ने बताया है कि एक पुरुष के अंदर के गुण इस बात को बताते हैं कि उसका प्यार कितना सफल होगा। आइए हम आपको बताते हैं क्या कहती है चाणक्य नीति।

1. जो करता है हर महिला का सम्मान

चाणक्य नीति के अनुसार जो पुरुष हर महिला को सम्मान की नजर से देखे साथ ही सभी महिलाओं का सम्मान करें। हर महिला उस पुरुष को पसंद करती है जो हर महिलाओं के लिए सम्मान की नजर रखता है ना सिर्फ अपने प्रेमिका के लिए। हर किसी की नजर में ऐसे परुषों के लिए इज्जत और भी बढ़ जाती है।

2. अपनी प्रेमिका के अलावा किसी स्त्री को स्पर्श नहीं करता

हर व्यक्ति में ये गुण खासा महत्व रखता है। हर स्त्री अपने प्रेमी में इस एक गुण को जरूर चाहती है। प्रेम में सबसे ज्यादा आवश्यक है विश्वास को बनाए रखना। यदि कोई पुरूष प्रेम में रहते हुए किसी अन्य स्त्री को स्पर्श करता है, तो सम्बध बनाते समय उसकी प्रेमिका के मन में हमेशा से बात रहती है कि उसके प्रेमी ने किसी और स्त्री को स्पर्श किया है, इससे वो अंदर ही अंदर घुटती रहती है।

3.महिला को देता है सुरक्षा

माना जाता है हर लड़की अपने प्रेमी से उतनी ही सुरक्षा चाहती है जितना वो अपने पिता से पाती है। जो भी व्यक्ति अपनी प्रेमिका को वो सुरक्षा प्रदान करता है वो अपने प्यार में कभी असफल नहीं होता  साथ ही प्रेमिका उन पुरुषों को भी बहुत पसंद करती हैं जो हर किसी महिला को सुरक्षा देता हो। जिसकी मौजूदगी में कोई भी महिला असहज ना महसूस करे।

Web Title: every man should have these qualities for successful love life

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे