Eid Ul Fitr 2022 Moon: सऊदी अरब के साथ कई अन्य खाड़ी देशों में कल नहीं दिखा चांद, आज भी वहां लोगों ने रखे है रोजे, भारत में आज होगा ईद के जश्न का ऐलान
By आजाद खान | Published: May 1, 2022 07:44 AM2022-05-01T07:44:03+5:302022-05-01T08:12:45+5:30
Eid Ul Fitr 2022 Moon: आपको बता दें कि चांद देखने वाली समितियां और सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की जानकारी दी है कि सऊदी में सोमवार को ईद मनाई जाएगी।
Eid Ul Fitr 2022 Moon: सऊदी अरब (Saudi Arabia) में कल यानी शनिवार को ईद 2022 (Eid-Al-Fitr 2022) का चांद नहीं दिखा है, इसका मतलब यह हुआ कि वे लोग आज यानी रविवार को भी रोजा रहेंगे और सोमवार को ईद-उल-फित्र मनाएंगे। सऊदी अरब में ही नहीं बल्कि कई और खाड़ी देशों में कल चांद नहीं दिखा है। ऐसे में इन देशों के चांद देखने वाली समितियां और सऊदी अरब सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐलान किया है कि सऊदी अरब में सोमवार को ईद मनाई जाईगी। वहीं अगर हम बात करें भारत और इसके अन्य पड़ोसी देशी की तो, इसका फैसला आज शाम में होगा कि इधर कब ईद होगी। अगर भारत और इसके अन्य पड़ोसी देशी में आज चांद दिख गया तो वो सऊदी अरब के साथ सोमवार को ईद मनाएंगे नहीं तो मंगलवार को ही ईद होगी।
BREAKING NEWS | The Crescent for the month of Shawwal 1443 was NOT SEEN today, subsequently:
— Haramain Sharifain (@hsharifain) April 30, 2022
Monday, 2nd May 2022 will be the day of Eid Al Fitr
The momth of Ramadan 1443 will complete 30 days tomorrow pic.twitter.com/USnzEbFsCV
भारत में ईद को लेकर स्थिति कब होगी साफ
भारत और इसके पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में मुसलमान शव्वाल अर्धचंद्र की तलाश एक मई को करेंगे। आज की शाम इस यह साफ हो जाएगा कि इन देशों में ईद कब मनाई जाएगी। अगर इन देशों में रविवार को ईद का चांद दिख गया तो वे भी सऊदी अरब, यूएई, कतर, यूके, यूएसए, अन्य खाड़ी और पश्चिमी देशों के साथ ईद 2022 को एक साथ मना पाएंगे। हालांकि भारत में भी अगर चांद न दिखा तो यह सब कमेटियों पर ही होता है कि वे कब ईद होने के फैसले बताते हैं। भारत में दिल्ली के जामा मस्जिद के ईमाम सभी से सलाह लेकर इस बात का एलान करते हैं।
आपको बता दें कि सऊदी अरब की घोषणाओं पर ही अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा व अन्य पश्चिमी देशों में रहने वाले मुसलमान अमल करते हैं, इसलिए वह भी सोमवार को भी ईद मनाएंगे।
करीब एक महीने के रोजे के बाद मनाई जाती है ईद
इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के हिसाब से रमजान नौवां महीना होता है और इसके बाद दसवां महीना शव्वाल का महीना होता है। शव्वाल के महीने के पहले दिन को ईद मनाई जाती है। दुनिया भर के मुस्लिम पूरे महीने रोजे रखने के बाद चांद रात को चांद देखने के बाद ही ईद मनाते हैं। मुस्लिमों को लिए रमजान और ईद दोनों ही बहुत मायने रखते हैं। पूरे महीने रोजे रखने के बाद लोग ईद के लिए खूब खरीदारी करते हैं और जिसको लेकर बाजारों में भी बहुत रौनक होती है। हालांकि कोरोना के चलते पिछले दो साल सही नहीं गुजरे हैं और लोगों ने सही से रमजान और ईद तक नहीं मनाया है।