लाइव न्यूज़ :

Eid-al-Adha, Eid Mubarak: बकरीद के मौके पर ये SMS, शायरी, Whatsapp Messages भेज कर दें बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 09:13 IST

Eid-al-Adha 2019: मुसलमान त्याग और बलिदान का संदेश देने वाले बकरीद के इस त्योहार के दिन अल्लाह को याद करते हैं और उनका शुक्रिया अदा कर करते हैं। बकरीद के मौके पर सोमवार को देश भर के मस्जिदों और ईदगाहों में एक जैसा नजारा दिखा, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे और एक साथ नमाज पढ़ी।

Open in App
ठळक मुद्देआज मनाया जा रहा है बकरीद का त्योहारदेश भर के मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए जुटे लोग

Eid-al-Adha 2019: ईद उल अजहा का त्योहार आज देश भर में मनाया जा रहा है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान महीना खत्म होने के करीब 70 दिन बाद और जु अल-हज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाने वाले बकरीद के दिन कुर्बानी देने की परंपरा है। मुसलमान त्याग और बलिदान का संदेश देने वाले बकरीद के इस त्योहार के दिन अल्लाह को याद करते हैं और उनका शुक्रिया अदा कर करते हैं। बकरीद के मौके पर सोमवार को देश भर के मस्जिदों और ईदगाहों में एक जैसा नजारा दिखा, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे और एक साथ नमाज पढ़ी। बकरीद के खास मौके पर आप भी इन कुछ मैसेज, शायरी, फेसबुक, व्हाट्सएप स्टेटस और SMS को भेजकर बधाई दे सकते हैं।

अल्‍लाह आपको खुशियां और अता करे, दुआ हमारी है आपके साथ, बकरा ईद पर आप और सबाब हासिल करें!Happy Bakrid

सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल चारों तरफ हो खुश‍ियों का तराना इसी दुआ के साथ यार तुम्‍हें मुबारक हो बकरीदHappy Eid al adha 2019

अल्‍लाह आपको खु़दाई की सारी नेमतें दे, अल्‍लाह आपको खुशियां और अता करे, दुआ हमारी है आपके साथ, बकरा ईद पर आप और सबाब हासिल करें!!! 

समंदर को उसका किनारा मुबारक़, चांद को सितारा मुबारक़,फूलों को उसकी खुश्‍बू मुबारक़, दिल को उसका दिलदार मुबारक़, आपको और आपके परिवार को,ईद का त्‍योहार मुबारक़!!!   

दीपक में अगर नूर न होता, तन्‍हा दिल यूं मजबूर न होता, मैं आपको 'ईद मुबारक़' कहने ज़रूर आता, अगर आपका घर इतना दूर न होता!! ईद मुबारक़!!!   

खुशियों की शाम और यादों का ये समां, अपनी पलकों पे हर‍गिज़ सितारे न लाएंगे रखना संभाल कर चंद खुशियां मेरे लिए मैं लौट आऊंगा तो ईद मनाएंगे

आज के दिन क्‍या घटा छाई है चारों ओर खुशियों की फिज़ा छाई है कह रहा है हर कोई ये बातहो खुशियों भरे तेरे दिन, तेरे रातHappy Bakrid

आज ख़ुदा की हम पर हो मेहरबानी, करदे माफ हम लोगों की सारी नाफरमानी, ईद का दिन आज, आओ मिलकर करें यही वादा, खुदा की ही राहों पर हम चलेंगे सदा!!! Happy Bakrid  

ऐ मेरे संदेश मेरे दोस्‍त के पास जाना वो बिज़ी हो तो शोर मचाना जब वो फ्री हो जाए तो धीरे से मुस्‍कुराना और प्‍यार से कहना- बकरीद मुबारक कुबूल हो Happy Bakrid  

टॅग्स :बक़रीदईदइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल