लाइव न्यूज़ :

Eid Ul Adha 2019: ईद मुबारक! देश भर में बकरीद की धूम, पीएम मोदी ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 13:16 IST

Open in App

Eid Ul Adha 2019: ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह से ही देश भर के मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग जुटने शुरू हो गये और नमाज पढ़ी। खासकर दिल्ली के जामा मस्जिद, भोपाल के ईदगाह मस्जिद, मुंबई के हमिदिया मस्जिद में इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने जुटकर नमाज पढ़ी और एक-दूसरे को ईद मुबारक कहा। बच्चों में ईद को लेकर खास उत्साह नजर आ रहा है। इस्लाम धर्म में इस त्योहार का बहुत महत्व है। बकरीद त्योहार हर साल इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार जु अल-हज्जा महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। इसे मुसलमानों के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक माना जाता है। बकरीद के दिन जानवरों की कुर्बानी की परंपरा है। मुसलमान इस दिन अल सुबह की नमाज पढ़ते हैं और फिर खुदा की इबादत में चौपाया जानवरों की कुर्बानी देते हैं।

12 Aug, 19 01:17 PM

उधमपुर: शहर के ईदगाह में लोगों ने पढ़ी नमाज... 

12 Aug, 19 10:37 AM

लखनऊ: बकरीद के मौके पर ऐशबाग ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग  

12 Aug, 19 10:36 AM

महाराष्ट्र: कोल्हापुर जिले में शिरोली गांव में ईद की नमाज पढ़ते लोग  

12 Aug, 19 09:57 AM

श्रीनगर: शहर में कई जगहों पर मोहल्ला मस्जिद में लोगों ने बकरीद के मौके पर नमाज पढ़ी।  

12 Aug, 19 09:53 AM

श्रीनगर: लोगों ने मोहल्ला मस्जिद में ईद उल-अजहा के मौके पर नमाज पढ़ी। बड़ी संख्या में लोगों को एक साथ जुटने की इजाजत नहीं दी गई।

12 Aug, 19 09:44 AM

भारत-बांग्लादेश सीमा पर फुलबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश (बीजीबी) को मिठाईयां भेंट की।  

12 Aug, 19 09:18 AM

दिल्ली: बकरीद के मौके पर पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी संसद मार्ग स्थित जामा मस्जिद में नमाज के लिए पहुंचे।  

12 Aug, 19 08:56 AM

जम्मू में लोगों ने बकरीद के मौके पर पढ़ी नमाज..... 

12 Aug, 19 08:54 AM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर ईद की बधाई दी है। राष्ट्रपति ने हिंदी और उर्दू में अपना बधाई संदेश ट्वीट किया...

12 Aug, 19 08:52 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बकरीद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'ईद-उल-अजहा के मौके पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। उम्मीद है कि ये मौका हमारे समाज में शांति और खुशियों की सोच को आगे बढ़ाएगा। ईद मुबारक!' 

12 Aug, 19 08:28 AM

बिहार: पटना में भी बकरीद के मौके पर नमाज के लिए जुटे लोग.. 

12 Aug, 19 08:27 AM

अलीगढ़- शाह जमाल ईदगाह पर नमाज के लिए जमा हुए लोग। सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन का भी इस्तेमाल हो रहा है।  

12 Aug, 19 07:38 AM

दिल्ली: बकरीद के मौके पर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीर गेट के पास पंजा शरीफ दरगाह पर लोगों के साथ पढ़ी नमाज  

12 Aug, 19 07:36 AM

मध्य प्रदेश: भोपाल के ईदगाह मस्जिद में लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी गई।  

12 Aug, 19 07:35 AM

मुंबई: ईद-उल-अजहा हमिदिया मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में आज सुबह लोग जुटे और नमाज पढ़ी।  

12 Aug, 19 07:34 AM

ईद मुबारक...दिल्ली के जामा मस्जिद में लोगों ने आज बकरीद के मौके पर पढ़ी नमाज  

12 Aug, 19 07:33 AM

बकरीद पर कुर्बानी देने की परंपरा

बकरीद के मौके पर कुर्बानी की देने की परंपरा पैगंबर हजरत इब्राहिम से शुरू हुई। कहते हैं कि एक दिन उनके ख्वाब में आकर अल्लाह ने उनसे उनकी सबसे पसंदीदा चीज की कुर्बानी मांगी। हजरत इब्राहिम ऐसे में अपने बेटे की कुर्बानी देने को तैयार हो गए। इसके बाद इब्राहिम ने बेटे की कुर्बानी देने के समय अपने आंखों पर पट्टी बांध ली ताकि उन्हें दुख न हो। कुर्बानी के बाद जैसे ही उन्होंने अपनी पट्टी खोली, अपने बेटे को उन्होंने सही-सलामत सामने खड़ा पाया। दरअसल, अल्लाह ने चमत्कार किया था। कुर्बानी का समय जैसे ही आया तो अचानक किसी फरिश्ते ने छुरी के नीचे स्माइल को हटाकर दुंबे (भेड़) को आगे कर दिया। ऐसे में दुंबे की कुर्बानी हो गई और बेटे की जान बच गई। मान्यता है कि यही से इस्लाम में बकरीद के मौके पर कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हुई।

टॅग्स :बक़रीदईद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

भारतबिहार: ईद के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तोड़ी दशकों पुरानी परंपरा, नहीं पहुंचे ईदगाह, बना चर्चा का विषय

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारतजो लोग बंगाल पर निशाना बनाएंगे नरक में जाएंगे?, ईद-उल-फितर पर सीएम ममता बनर्जी ने कहा- एक ही इरादा, भाजपा को हटाओ और देश बचाओ?, वीडियो

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की