Durga Puja 2019: Chandrayaan-2 की थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, हो रही है जमकर तारीफ-आप भी देखें फोटो
By मेघना वर्मा | Updated: October 5, 2019 11:58 IST2019-10-05T11:58:43+5:302019-10-05T11:58:43+5:30
पंडाल में इसरो के चीफ के सिवान का स्टैच्यू भी लगाया गया है। जो दूसरे चांद पर मिशन की तैयारी में दिख रहे हैं।

Durga Puja 2019: Chandrayaan-2 की थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, हो रही है जमकर तारीफ-आप भी देखें फोटो
कुछ समय पहले भारत के वैज्ञानिकों द्वारा किए भेजे गए चंद्रयान 2 को लेकर पूरे देश में चर्चा हुई। लैंडर विक्रम के जमीनी संपर्क टूटने के बाद ना सिर्फ देश के प्रधानमंत्री बल्कि सभी देशवासियों ने भी इसरो के वैज्ञानिकों का हौसला अफजायी किया। वहीं अब दुर्गा पूजा के इस माहौल में देश का एक कोना ऐसा भी है जहां चंद्रयान 2 की थीम पर पूरा का पूरा दुर्गा पूजा पंडाल सजा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में चंद्रयान 2 की थीम पर इस दुर्गा पूजा पंडाल को सजाया गया है। बेहद खूबसूरत और सुर्ख लाल रंग से सजे इस पंडाल की ऊंचाई करीब 100 फीट है जिसे बनाने में कुल दो महीने का समय लगा है। इसकी डिजाइन की बात करें तो वो बहुत हत तक चंद्रयान 2 से मिलता-जुलता है जिस पर इसरो और भारत भी लिखा है।
लोगों को ये पंडाल अपनी ओर लगातार खींच रहा है। खास बात यह है कि इस पंडाल के अंदर इसरो के वैज्ञानिकों का स्टैच्यू बनवाया गया है। साथ ही इसरो के चीफ के सिवान को एस्ट्रोनॉट के तौर पर भी दिखाया गया है। जो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। बनारस के इस पंडाल की चर्चा चारों ओर हो रही है। लोग दूर से पंडाल को देखने आ रहे हैं।
Varanasi: A #DurgaPuja pandal has been made with the theme of Chandrayaan 2 mission. The pandal also has a model of ISRO Chief K Sivan. Puja committee's Rajesh Jaiswal says "We also wanted to depict ISRO's manned space mission, so we also installed models of astronauts." (04.10) pic.twitter.com/08ZkBkWjAD
— ANI UP (@ANINewsUP) October 4, 2019
दुर्गा पूजा कमेटी के मेम्बर राजन जयसवाल ने एएनआई को बताया कि चंद्रयान 2 का मिशन भले ही सफल ना रहा हो मगर कमेटी इसरो के वैज्ञानिकों की ओर से की गई मेहनत को जश्न मनाना चाहते थे। कमेटी की आपसी सहमती से ही के सिवान का स्टैच्यू भी पंडाल में लगाया गया है। जो दूसरे चांद पर मिशन की तैयारी में दिख रहे हैं।