सपने में देखते हैं ये 7 चीजें तो समझ लीजिए जल्द ही मालामाल होने वाले हैं आप

By मेघना वर्मा | Published: December 17, 2019 07:08 AM2019-12-17T07:08:55+5:302019-12-17T07:08:55+5:30

स्वप्नशास्त्र की मानें तो कुछ ऐसे सपने होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपके जीवन में खुशी का संकेत होता है। जिसे देखने के बाद माना जाता है आपकी आर्थिक स्थिति सही रहती है। 

dreams meaning in hindi, money increasing dreams and what is the meaning of your dreams | सपने में देखते हैं ये 7 चीजें तो समझ लीजिए जल्द ही मालामाल होने वाले हैं आप

सपने में देखते हैं ये 7 चीजें तो समझ लीजिए जल्द ही मालामाल होने वाले हैं आप

Highlightsअक्सर कुछ लोगों को कई ऐसे सपने आते हैं जिनका नाता उनकी अभी की जिंदगी से होता ही नहीं है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार हर सपने का अपना एक अलग मतलब होता है।

कहते हैं इंसान जो सपने देखता है उसका कुछ ना कुछ मतलब जरूर होता है। सपनों के इसी मतलब को और सपनों के इसी विज्ञान को स्वप्नशास्त्र में लिखा गया है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार हर सपने का अपना एक अलग मतलब होता है। जिसे समझा जाना जरूरी है।

वहीं अक्सर कुछ लोगों को कई ऐसे सपने आते हैं जिनका नाता उनकी अभी की जिंदगी से होता ही नहीं है। मगर उन सपनों का अपना अलग मायने होता है। स्वप्नशास्त्र की मानें तो कुछ ऐसे सपने होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपके जीवन में खुशी का संकेत होता है। जिसे देखने के बाद माना जाता है आपकी आर्थिक स्थिति सही रहती है। 

आइए आपके बताते हैं कौन से हैं वो सपने जिन्हें यदि आप सपने में देखते हैं तो माना जाता है कि आपकी आर्थिक स्थिती अच्छी होती है साथ ही आपको शुभ संकेत भी मिलते हैं।

1. पालकी

अगर आपने अपने सपने में हाथी दांत की बनी पालकी या कोई भी पालकी देख ली है तो आपको जल्द ही कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। कहीं अगर आप खुद पालकी पर बैठें हैं तो ये सपना आपके लिए खुशियों के भंडार खोलने वाला हो सकता है।

2. सफेद रूमाल या कपड़ा

सफेद रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है अगर सपने में आपने सफेद रंग का कपड़ा पहन लिया या सफेद रंग के कपड़े देख भी लिए तो समझिए आपके भाग्य खुलने वाले हैं।

3. बर्फ के पहाड़

वैसे तो पहाड़ों का सपना अक्सर ही अच्छा माना जाता है मगर यदि आप बर्फ के पहाड़ों का सपना देखते हैं तो ये और भी शुभ हो जाता है। इसका अर्थ होता है कि जल्द ही आपके साथ कोई शुभ घटना होने वाली है।

4. सूरज की ओर

सूरज किस्मत का प्रतीक होता है अगर आप अपने सपने में सूरज को देखते हैं तो जान लीजिए कि आपकी सोयी हुई किस्मत बस जागने वाली है। साथ ही आपके पास अब खुशियां आने वाली हैं।

5. चांद की ओर

अगर आप खुद को चांद की ओर बढ़ते या चांद को छूते हुए देखते हैं तो ये आपकी आर्थिक स्थिती में आने वाले शुभ संकेतों का चिह्न होता है। अगर आपने ये सपना देखा है तो समझ जाइए कि आपको धन मिल सकता है।

6. तीर्थ यात्रा की सैर

अगर आप सपने में खुद को किसी धर्म की जगह या तीर्थ स्थान पर पाते हैं तो ये आपके और आपके परिवार के लिए बेहद अच्छा होता है। माना जाता है कि तीर्थयात्रा का सपना देखने वालों की सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।

7. सरोवर या नदी में डुबकी या तैरना

अगर आप किसी नदी में या सरोवर में खुद को तैरता हुआ देखते हैं तो समझ जाइए कि आपके सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। ये शुभ संकेत माना जाता है।
 

Web Title: dreams meaning in hindi, money increasing dreams and what is the meaning of your dreams

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Dreamsसपने