लाइव न्यूज़ :

गुरुवार को शादीशुदा महिलाएं भूलकर भी ना करें ये 4 काम, जीवन भर छाई रहेगी कंगाली

By मेघना वर्मा | Updated: November 21, 2019 09:15 IST

शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें करने से भगवान विष्णु खुश हो जाते हैं। मगर कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें गुरुवार को करने से बचना चाहिए। खासकर शादी-शुदा महिलाओं को ये काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। गुरुवार को विष्णु भगवान की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।

गुरुवार का दिन देव गुरु बृस्पति का माना जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। गुरुवार के दिन लोग कोशिश करते हैं कि वो बृहस्पति भगवान को खुश कर लें। शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जिन्हें करने से भगवान विष्णु खुश हो जाते हैं। मगर कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें गुरुवार को करने से बचना चाहिए। खासकर शादी-शुदा महिलाओं को ये काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए।

बृहस्पति देव की व्रत कथा में इन कामों का जिक्र मिलता है जिसे करने से लोगों के घर में दरिद्रता और पैसों की तंगी हो जाती है। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही काम जिन्हें गुरुवार के दिन आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

ना धुले बाल

गुरुवार के दिन शादी-शुदा महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति का कारक होता है। जिसके कारण गुरुवार के दिन बाल धुलने से यह ग्रह कमजोर हो जाता है। इससे लगातार बीमारी बनी रहती है। इस दिन बाल भी ना कटवाएं।

काले कपड़े को ना पहने

गुरुवार के दिन कोशिश करें की काले कपड़े पहनने से बचें। इस दिन पीले रंग के वस्त्र जरूर धारण करें। अगर ऐसा संभव ना हो तो एक पीले रंग का रुमाल अपने पास दिन भर रखें ऐसा करना आपके लिए शुभ होगा। 

जानवरों को ना मारें

गुरुवार के दिन जानवरों को किसी भी तरीके से हानि ना पहुंचाएं। इस दिन ऐसा करने से आप पाप के भागीदारी बनते हैं। साथ ही भगवान विष्णु आपकी इस हरकत से नाराज भी हो सकते हैं। तो गुरुवार के दिन किसी भी तरह से किसी भी पशु को हानि ना पहुंचाएं।

साबुन का ना करें इस्तेमाल

गुरुवार के दिन साबुन के इस्तेमाल से भी बचें। इस दिन कपड़े ना धोएं। कोशिश करें की घर की साबुन से धुलाई भी ना करें। साथ ही साबुन से जितना बच सकते हैं उतना बचें।

टॅग्स :पूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

भारतMadras High Court: कोई भी जाति मंदिर के स्वामित्व का दावा नहीं कर सकती?, मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा- पूजा और प्रबंधन सभी भक्त करें

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल