लाइव न्यूज़ :

Margashirsha Amavasya 2019: कल है मार्गशीर्ष अमावस्या, भूलकर भी ना करें ये 5 काम हो जाएगा कुछ अपशगुन

By मेघना वर्मा | Updated: November 25, 2019 10:11 IST

हिन्दू धर्म में अगहमन मान में ही भगवान कृष्ण ने गीता का दिव्य ज्ञान दिया था। जिसके कारण से इस माह की अमावस्या तिथि को अत्यधिक लाभकारी और पुण्य फलदायी माना जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देमार्गशीर्ष अमावस्या इस साल 26 नवंबर को पड़ रही है।मार्गीशीर्ष एकादशी के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है।

हिन्दू धर्म में आमवस्या का विशेष महत्व होता है। अमावस्या हर महीने में एक बार आती है। खासकर अगहन मास में पड़ने वाली अमावस्या का काफी महत्व बताया जाता है। इस अमावस्या को मार्गशीर्ष अमावस्या भी कहते हैं। इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 26 नवंबर को पड़ रही है। माना जाता है कि इस दिन पितरों को याद करने के अलावा गंगा स्नान भी किया जाना चाहिए।

मार्गीशीर्ष एकादशी के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा का विधान है। हिन्दू धर्म में अगहमन मान में ही भगवान कृष्ण ने गीता का दिव्य ज्ञान दिया था। जिसके कारण से इस माह की अमावस्या तिथि को अत्यधिक लाभकारी और पुण्य फलदायी माना जाता है। इस दिन देवों से पहले पित्तरों की पूजा की जाती है। मगर कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

मार्गशीर्ष अमावस्या में ना करें ये 5 बड़ी भूल

1. ना करें ऐसा भोजन

मार्गशीर्ष अमावस्या का दिन तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा का सेवन कतई ना करें। इस दिन केवल सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। इस दिन किसी भी जीव-हत्या को करना अशगुन माना जाता है। इससे आपका मन भी अशुद्ध हो जाता है।

2. ना खरीदें ऐसी चीजें

इस दिन भूलकर भी लोहे से बना कोई सामान, नमक, तेल या काली उड़द ना खरीदें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। साथी पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें भी इस दिन नहीं खरीदना चाहिए।

3. पति-पत्नी ध्यान में रखें ये बात

शनिश्चरी अमावस्या पर स्त्री और पुरुष दोनों को यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। गरुण पुराण के अनुसार अमावस्या पर यौन संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान का जीवन कष्ट से भर जाता है। इसलिए इस दिन यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए।

4. ऐसी जगहों पर जाने से बचें

अगहन मास की अमावस्या के दिन सुनसान जगह जैसे शमशान घाट या कब्रिस्तान में जाने से बचें। कोशिश करें कि आप उसके आस-पास भी ना जाएं। ऐसा करने से बुरी शक्तियां सक्रिय हो जाती हैं।

5. नहाने के पानी में डालें ये एक चीज

अमावस्या के दिन सुबह देर तक ना सोते रहें। जल्दी उठें और अपने नहाने के पानी में काले तिक जरूर डालें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें साथ ही पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करें।

टॅग्स :अमावस्यापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठAmavasya 2026 Date List: साल 2026 में दो शनि अमावस्या, जानिए हर माह की अमावस्या तिथि और उनका धार्मिक महत्व

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

पूजा पाठमहालया अमावस्या 2025: पितृपक्ष का अंतिम दिन, पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध और दान का विशेष महत्व

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग