लाइव न्यूज़ :

मनुष्य को हमेशा कंगाल बनाए रखती हैं ये 5 आदतें, आप भी दीजिए ध्यान

By मेघना वर्मा | Updated: November 9, 2019 16:17 IST

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर हम अपने घर को सुसज्जित नहीं रखते तो उसका दोष हमारे जीवन में दिखाई देता है। ऐसी ही कुछ आदतें होती हैं जिन्हें इंसान को अपनाने से बचना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देवास्तु शास्त्र के हिसाब से भी घर की साज-सज्जा दिशा के हिसाब से रखना बेहद जरूरी है।शास्त्रों में भी झूठ बोलेने को सबसे ज्यादा खराब कहा गया है।

हिन्दू धर्म में दिशा और वास्तु शास्त्र के साथ लोगों के आचरण को लेकर कई बातें बताई गई हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर हम अपने घर को सुसज्जित नहीं रखते तो उसका दोष हमारे जीवन में दिखाई देता है। ऐसी ही कुछ आदतें होती हैं जिन्हें इंसान को अपनाने से बचना चाहिए। क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से घर पर कभी भी लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है।

आज हम आपको यहां ऐसी ही कुछ आदतें बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपनी जिंदगी से बिल्कुल निकाल फेंकना है तभी जाकर आप अपने उद्देश्य तक पहुंच सकेंगे। 

1. ना रखें गंदा बाथरूम

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो अपने बाथरुम को गंदा करके रखते हैं। हफ्ते में या महीने में एक बार उसकी सफाई करते हैं। मगर ये आदत बहुत बुरी होती है। शास्त्रों में इसे नुकसानदायक बताया गया है। कहते हैं लक्ष्मी जी उसी घर में प्रवेश करती हैं जिस घर में साफ-सफाई होती है।

2. बर्तन की सफाई में ना करें कोताही

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो बर्तनों में खाना खाने के बाद उसे यूं ही बस सिंक में डाल देते हैं। दो-चार दिनों तक बर्तन सिंक में ही पड़ा रहता है। ये आदत भी बेहद गलत बताई जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि देव का प्रकोप बढ़ जाता है। तो आप भी अगली बार बर्तनों को साफ करके रखें।

3. दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के हिसाब से भी घर की साज-सज्जा दिशा के हिसाब से रखना बेहद जरूरी है। तो अपने घर को वास्तु के हिसाब से सेट करें। जैसे घर की मंदिर की दिशा किस तरफ होनी चाहिए या घर में रसोई घर किस तरफ होना चाहिए या फिर हमें किस तरफ सिर और पैर करके सोना चाहिए।

4. शाम को ना लगाएं झाड़ू

सूर्यास्त के बाद कभी भी घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। कहते हैं अगर आप सूरज ढलने के बाद अपने घर में झाड़ू लगाते हैं तो आप अपने घर आने वाली सकारात्म ऊर्जा और अपनी खुशियों दोनों की सफाई कर देते हैं।

5. झूठ बोलना छोड़ दें

शास्त्रों में भी झूठ बोलेने को सबसे ज्यादा खराब कहा गया है। भगवान राम हों या कृष्ण सभी ने अपने उपदेशों में झूठ बोलने को सबसे ज्यादा गलत बताया है। तो अगर आप बात-बात पर झूठ बोलते हैं तो अपनी ये आदत जल्द से जल्द बदल डालें। 

टॅग्स :वास्तु टिप्स इन हिंदीवास्तु शास्त्रपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHoli 2026: होली से पहले घर से निकाल दें ये चीजें, वरना सुख-शांति होगी भंग; पूरी जानकारी यहां

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: जिजीविषा का उत्प्रेरक पर्व है मकर संक्रांति

पूजा पाठDiwali Puja Time Today: दिवाली पूजा का समय और शुभ मुहूर्त कब है?, 20 अक्टूबर गणेश-लक्ष्मी पूजा...

पूजा पाठHappy Diwali 2025 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं, मैसेज, फोटो, स्टेटस...

भारतGanesh Chaturthi 2025: मूर्ति विसर्जन को लेकर सुविधा, मोबाइल ऐप से सभी जानकारी, ऐसे करें डाउनलोड, ठाणे नगर निगम ने जारी किया

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल