Diwali 2019: दिवाली पर राशि अनुसार करें दान, साल भर होगी पैसों की बारिश

By मेघना वर्मा | Published: October 26, 2019 12:28 PM2019-10-26T12:28:08+5:302019-10-26T12:28:08+5:30

मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम लंकापति का वध करके वापिस अयोध्या लौठे थे। उसी खुशी में लोगों ने अपन घर को दीयों से सजाया था। तभी से दीये जलाने की ये परंपरा चली आ रही है। 

Diwali 2019: puja vidhi and samagri according to sun sign and diwali par kya daan karin | Diwali 2019: दिवाली पर राशि अनुसार करें दान, साल भर होगी पैसों की बारिश

Diwali 2019: दिवाली पर राशि अनुसार करें दान, साल भर होगी पैसों की बारिश

Highlightsइस साल दिवाली का पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा।दिवाली के दिन लोग दान-पुण्य का काम करते हैं।

पूरे देश में 27 अक्टूबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म में उजाले और दीपों के इस त्योहार का सबसे ज्यादा महत्व बताया जाता है। दिवाली पर ना सिर्फ लोग अपने घर को अच्छी तरह सजाते हैं बल्कि पहले से ही घर की सफाई में जुट जाते हैं। मान्यता है कि साफ-सुथरे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए लोग पूरे मन से दिवाली पर घर की साफ-सफाई करते हैं।

देर शाम लोग लक्ष्मी की पूजा करने के बाद अपने घर के हर कोनों में दीयों को जलाते हैं। जो उजाले का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम लंकापति का वध करके वापिस अयोध्या लौठे थे। उसी खुशी में लोगों ने अपन घर को दीयों से सजाया था। तभी से दीये जलाने की ये परंपरा चली आ रही है। 

सिर्फ यही नहीं दिवाली के दिन लोग लक्ष्मी पूजा के साथ कई उपाय भी करते हैं। कुछ लोग दिवाली पर दान-दक्षिणा भी देते हैं। मगर क्या आप जानते हैं आप अगर अपनी राशिनुसार दान करेंगे तो इससे आपको फायदा होगा। आइए आपको बताते हैं अपनी राशि के अनुसार आप क्या दान कर सकते हैं।

राशिअनुसार करें दान

1. मेष राशि

गुड़, तिल और मेवे की मिठाइयां करें दान। मसूर की दाल और तांबे के बर्तन भी बांट सकते हैं।

2. वृष राशि

चावल, श्रृंगार सामग्री, सफेद कपड़े का दान से लाभ होगा।

3. मिथुन राशि

बेसन के लड्डू, काले कपड़े, गुड़ और गेहूं का दान करें।

4. कर्क राशि

दही, दूध, चावल, चीनी और मिसरी का दान कर सकते हैं।

5. सिंह राशि

लाल कपड़े, ताबे के बर्तन, गेहूं, जौ, लाल चंदन का दान करना शुभ फलदायी होगा।

6. कन्या राशि

बेसन के लड्डू, काले वस्त्र, गुड़ और गेहूं का दान करें।

7. तुला राशि

सफेद तिल व नारियल का मिष्ठान, चावल और सुगंध के साथ सफेद कपड़े दान कर सकते हैं। 

8. वृश्चिक राशि

गुड़ और तिल से बनी मिठाई दान कर सकते हैं। तांबे के बर्तन, मसूर की दाल और लाल कपड़े दान कर सकते हैं।

9. धनु राशि

चने, केले, गुड़ और गेहूं के साथ आप बेसन के लड्डू से आपको लाभ मिलेगा।

10. मकर राशि

तेल से बने खाने के समान, काले कपड़े और लोहे से बने समान को दान कर सकते हैं।

11. कुंभ राशि

छोटी बच्चियों को किसी तरह का गिफ्ट और नेत्रहीन की मदद करें। साथ ही आप गाय को हरी घास अर्पित कर सकते हैं।

12, मीन राशि

दाल, चने, केले, गुड़ और गेहूं का दान करने से लाभ होगा।

Web Title: Diwali 2019: puja vidhi and samagri according to sun sign and diwali par kya daan karin

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे