Dhanteras 2019: राशि के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें क्या दान करें, जानें यहां सब कुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 19, 2019 07:12 AM2019-10-19T07:12:43+5:302019-10-19T07:12:43+5:30

माना जाता है कि धनतेरस पर राशि के अनुसार खरीददारी करने या दान करने से भी धनलाभ या अन्य भौतिक लाभ होते हैं।

Dhanteras 2019: what to buy and donate on Dhanteras according to the zodiac, here is everything | Dhanteras 2019: राशि के अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें क्या दान करें, जानें यहां सब कुछ

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

हिंदी कैलेंडर के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस तिथि भगवान विष्णु के अंशावतार भगवान धन्वंतरी को समर्पित है। इस दिन बर्तन, चांदी-सोने आदि चीजों की खरीददारी और दान का प्रचलन है। माना जाता है कि राशि के अनुसार खरीददारी करने या दान करने से भी धनलाभ या अन्य भौतिक लाभ होते हैं। आइये जानते हैं कि राशि के अनुसार कौन सी चीज इस पर्व पर खरीदें और क्या दान करें-
 
मेष राशि: अगर आपके पास पर्याप्त पैसा है तो इस दिन सोना खरीद लीजिए। अगर आपकी जेब अनुमति नहीं देती है तो आप पीतल की कुछ चीजें भी खरीद सकते हैं। लोहा या इससे बनी चीजें आप जरूरत मंद लोगों को दान भी कर सकते हैं। 

वृषभ राशि: इस पावन मौके पर अपने रसोई घर के लिए लोहे की बनी कुछ चीजें खरीद लीजिए, लाभ होगा। लोहे की बनी चीजें दान करने से भी लाभ होगा। 

मिथुन राशि: इस राशि वाले लोग भी अपनी किचन के लिए लोहे की बनी कुछ चीजें खरीदें और सोना या पीतल की चीजें दान कर सकते हैं। 

कर्क राशि: सोने या चांदी की कोई चीज खरीदें। तांबे से बनी चीजें दान करने से लाभ होगा। अगर आप तांबे का बर्तन दान करना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि वह खाली न रहे, उसमें पानी, दूध, या जो कुछ भी आप पसंद कर सकते हैं, भरकर दान कर सकते हैं।

सिंह राशि: ताबें की बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिस आप धारण कर सकें। चांदी की कोई चीज दान करने से भी लाभ होगा। 

कन्या राशि: चांदी की बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिसे आप अपने पूजा करते वक्त या रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकें। तांबे की बनी कोई चीज दान कर सकते हैं। 

तुला राशि: रोज पूजा करने में इस्तेमाल होने वाली तांबे की बनी कोई चीज खरीदें। चांदी की कोई चीज या सफेद रंग कपड़े दान करना ठीक रहेगा। 

वृश्चिक राशि: चांदी की बनी कोई चीज खरीदें। तांबे या पीतल से बनी कोई चीज किसी जरूरतमंद को दान करें। इसे कुछ मिठाई के साथ दान करने से लाभ होगा। 

धनु राशि: तांबे से बनी कोई चीज खरीदें या दान करने से लाभ मिलेगा। 

मकर राशि: तांबे से बनी कोई चीज खरीदें और चांदी से बनी कोई चीज दान करें या सफेद कपड़े या फिर दूध से बनी कोई चीज दान करने से भी लाभ होगा।

कुंभ राशि: अपने लिए चांदी से बनी कोई चीज खरीदें और तांबे से बनी कोई चीज दान करें, ध्यान रहे कि आप इसे किसी ऐसी चीज के साथ दान करें जिसे पहना या खाया जा सके।

मीन राशि: तांबे से बनी कोई ऐसी चीज खरीदें जिसका आप रोजमर्रा में इस्तेमाल कर सकें। अगर संभव हो तो सोने की कोई चीज दान करें, नहीं तो पीतल से बनी कोई चीज भी दान की जा सकती है। 
 

Web Title: Dhanteras 2019: what to buy and donate on Dhanteras according to the zodiac, here is everything

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे