क्रिसमस स्पेशल: जानिए क्या है 'जिंगल बेल' गाने का इतिहास, पहली बार इस देश में किया गया था कम्पोज

By मेघना वर्मा | Published: December 25, 2018 08:33 AM2018-12-25T08:33:58+5:302018-12-25T08:33:58+5:30

मेडफोर्ड हिस्ट्री सोसाइटी की माने तो 19वीं सदी में टाउन के पॉपुलर स्लेह से इंस्पायर होकर Pierpont ने इस गाने को लिखा था।

Christmas Special: know the history of jingle bell song in hindi | क्रिसमस स्पेशल: जानिए क्या है 'जिंगल बेल' गाने का इतिहास, पहली बार इस देश में किया गया था कम्पोज

क्रिसमस स्पेशल: जानिए क्या है 'जिंगल बेल' गाने का इतिहास, पहली बार इस देश में किया गया था कम्पोज

क्रिसमस के मौके पर पूरी दुनिया में जिस गाने को सबसे ज्यादा सुना जाता है वो है जिंगव बेल सॉग। बच्चे हों या बड़े हर आदमी की जुबान पर अमेरिकी गाने जिंगल बेल ही रहता है। क्रिसमस के इसी मौके पर हमआपको बताने जा रहे हैं। जिंगल बेल गाने की रोमांचक हिस्ट्री साथ ही बताएंगे कब और कहा कंपोज किया गया ये गाना। 

1857 में पब्लिश हुआ था ये गाना

जिंगल बेल का ये गाना जेम्स लॉर्ड पायरपॉइन (James Lord Pierpont) ने किया था। इस गाने को जिस समय रिलीज किया गया था तो इसे वन हॉर्स ओपेन स्ले का टाइटल दिया गया था। हलांकि इस बात पर अभी भी बहस छिड़ी रहती है कि सबसे पहले इस गाने को किसने गाया था। मगर जानकारों की माने तो जिंगल बेल को सबसे पहले चर्च Choir के बच्चों के द्वारा गाया गया था। 

क्रिसमस से कोई नहीं था कनेक्शन

हैरानी की बात तो ये ही कि जिंगल गाने का क्रिसमस त्योहार से कोई लेना-देना नहीं था। असल में इस गाने को थैंक्स गिवींग सीजन के लिए बनाया गया था। जानकार तो ये भी बताते है कि सबसे पहले इसे थैंक्सगिविंग सीजन में ही सबसे पहले गाया भी गया था। बॉस्टन के वॉशिंगटन स्ट्रीट में 1857 में इस गाने की परफॉर्मेंस के बाद से इसे लोग क्रिसमस से रिलेट करने लगे और तब से आज तक ये गाना गुनगुनाया जाने लगा। 

1889 में हुई थी गाने की रिकॉर्डिंग

Choirs के कुछ क्षेत्र ने इस गाने को ले लिया था। इसके बाद सबसे पहले  Edison cylinder ने इसी सन् में इसकी रिकॉर्डिंग करवाई थी। इसके पहले जिंगल बेल गाने को सिर्फ गाया जाता था। वैसे इस बात को खुलासा अभी तक नहीं हुआ है कि जिंगल बेल गाने को किस जगह कंपोज किया गया था। 

बोस्टन सिटी के मेडफोर्ड सिटी के 19 हाई स्ट्रीट में जिंगल बेल गाने को सबसे पहले लिखा गया था। इस जगह को ही जिंगल बेल का बर्थप्लेस कहा जाता है। मेडफोर्ड हिस्ट्री सोसाइटी की माने तो 19वीं सदी में टाउन के पॉपुलर स्लेह से इंस्पायर होकर Pierpont ने इस गाने को लिखा था।  

English summary :
Merry Christmas Jingle bell Video Song: On the occasion of Christmas, the song that is most heard in the whole world is Jingle bell song. Jingle Bell remains the only American singer on childhood or older people. We are going to tell you on this occasion of Christmas. Jingle Bell will tell the thrilling histories of the song as well and said, composing this song.


Web Title: Christmas Special: know the history of jingle bell song in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे