लाइव न्यूज़ :

छठ पूजा में ढलते सूरज को क्यों देते हैं अर्घ्य, इसके पीछे छिपे हैं ये 2 कारण

By गुलनीत कौर | Updated: November 13, 2018 08:07 IST

सूर्य देव को सुबह अर्घ्य देने से अच्छा स्वास्थ्य, दोपहर को अर्घ्य देने से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। शाम को ढलते सूरज को अर्घ्य देने से भी एक खास लाभ मिलता है।

Open in App

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार दिवाली से ठीक 6 दिन बाद यानी कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि की शाम ओ ढलते सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा की जाती है। यह त्यौहार उत्तर भारत में बिहार समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी मनाया जाता है। 

छठ का पर्व आस्था का पर्व है, जिसमें सूर्य देवता और छठी मैया की उपासना की जाती है। छठ में सबसे पहले नहाया खाय, फिर खरना और इसके बाद तीसरे दिन ढलते सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि हिन्दू धर्म में जहां हमेशा उगते सूरज को अर्घ्य देने की प्रथा है, वहीं छठ पूजा में ढलते सूरज की पूजा क्यों की जाती है?

इसके पीछे ज्योतिष शास्त्र द्वारा कुछ तर्क दिए जाते हैं। जिसके अनुसार सूर्य देव को सुबह अर्घ्य देने से स्वास्थ्य सही रहता है। यदि दोपहर को अर्घ्य दिया जाए तो समाज में पद, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ता है। शाम को ढलते सूरज को अर्घ्य देने से जीवन में किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती है।

इसके अलावा शाम को सूरज को अर्घ्य देने से लंबे समय से चल रहे कानूनी मसलों से छुटकारा मिलता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता दिलाने, पेट संबंधी रोगों से छुटकारा पाने, धन की कमी को दूर करने और मानसिक तकलीफों से छुटकारा पाने के लिए भी शाम को सूरज को अर्घ्य देना सहायक सिद्ध होता है।

यह भी पढ़ें: छठ पूजा में बनता है 'रसिया' का प्रसाद, जानें रेसिपी

लेकिन सीके अलावा ढलते सूरज को अर्घ्य देने के पीछे एक और पौराणिक मान्यता भी जुड़ी है। कहा जाता है कि शमा के समय सूर्य देव अपनी दूसरी पत्नी प्रत्युषा के साथ होते हैं। इस समय यदि महिलाएं सूर्य देव की उपासना करें तो उन्हें कई तरह के लाभ हासिल होते हैं। यह भी छठ में शाम के समय पूजा करने का एक ठोस कारण है।

छठ पूजा में सूरज को अर्घ्य देते समय ध्यान में रखें ये बातें:

- छठ पूजा में सूरज को अर्घ्य देने के लिए स्टील, लोहे या अन्य धातु के बर्तन का इस्तेमाल ना करें- पूजा में अर्घ्य देते समय बांस से बने बर्तन या थाल का इस्तेमाल करें- इस थाल में पांच प्रकार के फल रखें। ध्यान रहे कि ये सभी फल ताजा होने चाहिए- इस थाल को ढकने के लिए पीले रंग का साफ और नया कपड़ा होना चाहिए

टॅग्स :छठ पूजाहिंदू त्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: 1 या 2 अप्रैल, कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? दूर करें अपना कन्फ्यूजन

कारोबारApril 2026 Festival List: बैसाखी से बिहू तक, अप्रैल 2026 में छुट्टियों का पिटारा, चेक करें त्योहारों की पूरी लिस्ट

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल