Chandra Grahan 2020: 10 जनवरी को होगा साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इसके बारे में सब कुछ 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 4, 2020 08:42 AM2020-01-04T08:42:36+5:302020-01-04T08:42:36+5:30

भारत समेत इस चंद्रगहण को यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। 10 जनवरी 2020 को इस साल आने वाले साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं।

Chandra Grahan 2020: | Chandra Grahan 2020: 10 जनवरी को होगा साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इसके बारे में सब कुछ 

Chandra Grahan 2020: 10 जनवरी को होगा साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इसके बारे में सब कुछ 

Highlights10 जनवरी 2020 को इस साल का सबसे पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला हैइस साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं

साल 2020 का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगने वाला है। यह ग्रहण रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जनवरी की रात 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। ये चंद्र गहण कुल 4 घंटे से ज्यादा रहेगा। सबसे खास बात यह है कि इसे भारत में भी देखा जाएगा।

भारत समेत इस चंद्रगहण को यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। 10 जनवरी 2020 को इस साल का सबसे पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें तीन चंद्र ग्रहण हैं और दो सूर्य ग्रहण हैं। दिसंबर में साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा।

चंद्र ग्रहण लगने का समय

गुरु पूर्णिमा और चंद ग्रहण एक ही दिन है। चंद्र ग्रहण का सूतक 9 घंटे और सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ऐसे में इस बार भी लगने जा रहे चंद्र ग्रहण का सूतक काल 10 जनवरी को 1.30 बजे से शुरू हो जाएगा और ये ग्रहण खत्म होने के बाद ही समाप्त भी होगा।

यानी कि भारत में इसका सूतक 10 जनवरी की सुबह 10 बजे से ग्रहण का सूतक आरंभ हो जाएगा। सूतक से पहले ही गुरु पूर्णिमा की पूजा के बाद सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञान के अनुकार चंद्र ग्रहण तभी लगता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाता है। साथ ही चंद्र ग्रहण केवल पूर्णिमा की ही रात को लगता है।

चंद्र ग्रहण एक नजर में

चंद्र ग्रहण की तारीख: 10 जनवरी
दिन: शुक्रवार
ग्रहण समय: रात 10:37  से 11 जनवरी को रात 2: 42 मिनट तक
सूतक समय: 10 जनवरी सुबह 10 बजे से ग्रहण का सूतक आरंभ होगा

Web Title: Chandra Grahan 2020:

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे