Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण का आपकी लव लाइफ पर क्या होगा असर, जानें अपनी राशि के अनुसार पूरा हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2020 10:33 AM2020-01-10T10:33:58+5:302020-01-10T10:51:20+5:30

Chandra Grahan 2020: यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और इसका खास प्रभाव नहीं माना जाता है। इसके बावजूद थोड़ा-बहुत असर नजर आएगा।

Chandra Grahan 2020 and its effect on love life, Lunar eclipse impact on zodiac sign and rashifal | Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण का आपकी लव लाइफ पर क्या होगा असर, जानें अपनी राशि के अनुसार पूरा हाल

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण का लव लाइफ पर असर

HighlightsChandra Grahan 2020: यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण, रात 10.36 बजे से शुरू होगा ग्रहण आज पौष पूर्णिमा भी है, कल से शुरू होगा माघ का महीना, जानें चंद्र ग्रहण का क्या होगा असर

मेष

इस राशि के जातक के लिए जरूरी है कि अपने रिश्तों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। साथ ही अपने पार्टनर को थोड़ा स्पेस भी दें। अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश नहीं करें नहीं तो नुकसान होगा। उसकी भी बात सुनें और धैर्य और संयम बरते।

वृषभ

इस राशि के जातक अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ रिश्ते और गहरे करने में कामयाब रहेंगे। आप भाग्यशाली भी रहेंगे और इसका फायद मिलने वाला है। खुद के वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रख सकेंगे। रिश्तों में संतुलन बनाने में भी कामयाब रहेंगे।

मिथुन

इस राशि के जातक के लव लाइफ में भी गहराई आएगी। आप अपने पार्टनर के दोस्तों, परिवार वालों से करीबी रिश्ता बना सकेंगे। आपको उन्हें भी जानने-समझने का मौका मिलने वाला है। इससे ये रिश्ता बेहतर होगा। हालांकि, रिश्तों में आर्थिक मसलों को नहीं आने दें। इससे नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क

इस राशि के जातक अपने परिवार को तरजीह देते हैं। इस लिहाज से दाम्पत्य जीवन बहुत सुखद रहने वाला है। अपने जीवनसाथी को भरपूर समय दे सकेंगे। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो आपके लिए भी अगले कुछ महीने अच्छे गुजरने वाले है। पार्टनर के साथ रिश्तों में और बेहतरी होगी।

सिंह

आपके लिए अगले कुछ दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले है। आपको समझने की कोशिश करनी होगाी कि आखिर किस वजह से रिश्ते बिगड़ रहे हैं या उनमें करवाहट आ रही है। धौर्य से काम लें और कुछ चीजें समय पर भी छोड़ दें। इससे मदद मिलेगी।

कन्या

आपके पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्ते को लेकर परेशान हैं। हालांकि, अब अच्छा समय आ रहा है और सभी मुद्दे आसानी से आप सुलझाने में कामयाब रहेंगे। अच्छे मौके आपके सामने हैं। इसका फायदा उठाए। अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें। सब कुछ अच्छा होगा।

तुला

आपको संतुलन बनाने की कला मालूम है। हालांकि, फिर भी कुछ मौकों पर आप मात खा जाते हैं। वैसे इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण का आप पर अच्छा ही प्रभाव रहने वाला है। जो भी थोड़ी बहुत मुश्किलें हैं, उसे निपटाने में कामयाब रहेंगे।

वृश्चिक

इस राशि के जातक अपने अंह को काबू में रखें। वाणी पर संयम खोने से चीजें बिगड़ सकती हैं। अपने लव लाइफ को और बेहतर तरीके से संभालने की जरूरत है। कुछ अनचाही चीजें आपके लव लाइफ को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए सतर्क रहें।

धनु 

अगले कुछ दिन आपको एक रिश्ते में धैर्य और संयम का मतलब समझाने वाले हैं। कई बार रिश्तों में थोड़ा झुकना भी पड़ता है। इसे भी आपको समझने की जरूरत है। हालांकि, आपको मजबूत भी बने रहने की जरूरत है। इससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे।

मकर

नये साल में आने वाले दिन आपके लिए बहुत अच्छे रहने वाले हैं। आपकी लव लाइफ में भी सबकुछ अच्छा रहने वाला है। शादी के बंधन में जाना चाहते हैं तो इस लिहाज से भी आपको अच्छा समाचार मिल सकता है।

कुंभ 

इस राशि के जातक अक्सर अपने रिश्तों के इंडिपेंडेंस और स्पेस देने में विश्वास रखते हैं। आप भी इसे जारी रखें। कुछ व्यस्तताओं के कारण थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं पर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। 

मीन 

अपने लव लाइफ में कुछ बातों को पिछले कई दिनों से आप टालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, अब समय है कि आप उसका सामना करें। ये आपके रिश्तों को अलग मोड़ दे सकता है। संभव ये भी है कि आप अपनी दिशा बदलेंगे और किसी नये रिश्तों की ओर झुकाव होगा।

English summary :
Lunar Eclipse Effect on Zodiac Sign: This is a lunar eclipse and is not considered to have a significant effect. Despite this, some effect will be seen.


Web Title: Chandra Grahan 2020 and its effect on love life, Lunar eclipse impact on zodiac sign and rashifal

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे