लाइव न्यूज़ :

चैत्न नवरात्रि 2020: नवरात्रि के नौ दिन रखें ध्यान, भूलकर भी ना करें ये 7 काम

By मेघना वर्मा | Updated: March 26, 2020 06:43 IST

नवरात्रि में ना सिर्फ विशेष पूजा होती है बल्कि कुछ विषेश नियमों का पालन भी करना होता है।

Open in App
ठळक मुद्देनवरात्रि के दिन मां की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बेहद शुभ माना गया है।

25 मार्च से नवरात्रि के नौ दिन शुरू हो चुके हैं। शक्ति स्वरूप मां दुर्गा की पूजा अर्चना इस इन महीने में की जाती है। हिन्दू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बेहद शुभ माना गया है। माना जाता है कि भक्तों के कष्ट को हरने वाली मां दुर्गा की उपासना करने वाला उपासक अपने जीवन में प्रत्येक कठिनाई से ऊबर जाता है। 

नवरात्रि के दिन मां की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। 9 दिनों तक चलने वाले इस पूजा में भक्त अपना सारा दुख-दर्द माता रानी को सुनाते हैं और उससे ऊबारने की कामना करते हैं। इस बार नवरात्रि का समापन 2 अप्रैल को महानवमी वाले दिन होगा। चैत्र नवरात्रि को वासंतिक नवरात्र भी कहते हैं। 

नवरात्रि में ना सिर्फ विशेष पूजा होती है बल्कि कुछ विषेश नियमों का पालन भी करना होता है। आइए आपको बताते हैं नवरात्रि के दिन आपको किन नियमों का ध्यान देना चाहिए।

1. नवरात्रि के नौ दिन आपको दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए, लेकिन इस दौरान बच्चों का मुंडन करवाना शुभ माना जाता होता है।

2. नवरात्रि के नौ दिनों खानें में लहसुन, प्याज और नॉन वेज बिल्कुल भी ना खायें।

3. नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं तो नौ दिन काले रंग के कपड़े को धारण ना करें।

4. नवरात्रों में नाखून काटना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने नाखून नवरात्रि में ना काटें।

5. अगर व्रत कर रहे हैं तो चमड़े की चीजें जैसे  बेल्ट, चप्पल-जूते, बैग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

6. कलश की स्थापना की है तो अखंड ज्योति जलते रहने दें और इन दिनों घर को खाली छोड़कर बाहर ना जाएं।

7. खाने में कुट्टू का आटा, समारी के चावल, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, आलू, मेवे, मूंगफली का सेवन करें।

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्रिनवरात्री महत्वमां दुर्गापूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल