लाइव न्यूज़ :

Chaitra Navratri 2024 Upay: नवरात्रि में करें पान के पत्ते के ये 5 उपाय, परेशानियों का होगा अंत, घर में आएंगी खुशियां

By रुस्तम राणा | Updated: April 11, 2024 16:02 IST

Chaitra Navratri 2024 Upay: 9 अप्रैल को शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि पर्व  17 अप्रैल को समाप्त होगा। इस बीच मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। हिन्दू धर्म में नवरात्रि पर्व में नौ दिनों के उपवास किए जाते हैं।

Open in App

Chaitra Navratri 2024 Upay: चैत्र नवरात्रि पर्व चल रहा है। 9 अप्रैल को शुरू हुआ नवरात्रि पर्व  17 अप्रैल को समाप्त होगा। इस बीच मां के नौ अलग-अलग स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। हिन्दू धर्म में नवरात्रि पर्व में नौ दिनों के उपवास किए जाते हैं। मंदिरों में मां के भजन-कीर्तन गाए जाते हैं। इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय भी प्रभाव शाली माने जाते हैं। माता रानी को पूजा में पान का पत्ता चढ़ाया जाता है। आइए जानते हैं मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए नवरात्रि में कैसे करें पान के पत्ते के उपाय। 

1. पान के साबुत पत्ते पर गुलाब की कुछ ताजी पंखुड़ियां रखकर इसे मां दुर्गा को अर्पित कर दें। इससे मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं। 

2. पान के पत्ते पर दो साबुत लौंग रखकर इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। नवरात्रि में यह उपाय बहुत उपयोगी माना जाता है।  इस उपाय को करने से अधूरी मनोकामना पूरी हो जाती है। 

3. पान के पत्ते पर केसर रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा जी की नामावली का पाठ करना बेहद असरदार टोटका माना जाता है। इसे करने से घर में मौजूद किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है।

4. संतान प्राप्ति की कामना के लिए नवरात्रि में मां दुर्गा को 9 पान के पत्ते अर्पित करें। इसके अलावा नौ संतानवती सुहागिन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट करने से भी संतान प्राप्ति होती है। 

5. नवरात्रि में किसी भी दिन पान का एक बीड़ा मां दुर्गा के मंदिर में जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से व्यापार में सफलता और तरक्की हासिल होती है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। 

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिनवरात्रिमां दुर्गा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

ज़रा हटकेVIRAL: नन्ही बच्ची ने CM योगी को दिया बुलडोजर गिफ्ट, सब रह गए हैरान

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठChaitra Navratri 2026: कश्मीर से कन्याकुमारी तक, ऐसे मनाया जाता है भारत के विभिन्न कोनों में चैत्र नवरात्रि का उत्सव

भारतबागपत और बिजनौरः व्रत में कुट्टू से बना फलाहार खाने के बाद एडीएम समेत करीब 50 लोग बीमार?, अस्पताल में भर्ती

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल