Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि होने वाली है शुरू, 9 दिनों तक भूलकर भी न करें ये 4 काम, जान लें क्या हैं नियम

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2022 14:22 IST2022-03-28T14:09:40+5:302022-03-28T14:22:33+5:30

हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के साथ इस व्रत का प्रारंभ होता है और कन्या पूजन के साथ नौ दिनों तक चलने वाले इस व्रत का समापन होता है।

Chaitra Navratri 2022 vrat niyam remember these 4 things during Navratri | Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि होने वाली है शुरू, 9 दिनों तक भूलकर भी न करें ये 4 काम, जान लें क्या हैं नियम

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि होने वाली है शुरू, 9 दिनों तक भूलकर भी न करें ये 4 काम, जान लें क्या हैं नियम

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि व्रत इस बार 2 अप्रैल, शनिवार से प्रारंभ होंगे, जो 11 अप्रैल, सोमवार तक चलेंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन कलश स्थापना के साथ इस व्रत का प्रारंभ होता है और कन्या पूजन के साथ नौ दिनों तक चलने वाले इस व्रत का समापन किया जाता है। इस दौरान शक्ति की देवी मां दुर्गा की विशेष पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि जो कोई भक्त इस दौरान सच्चे मन और विधि-विधान के साथ मां की आराधना करता है, नवरात्रि व्रत रखा है, उसकी समस्त प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। माता रानी उसके सारे दुख-संकट को हर लेती हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। इन दिनों कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

लहसुन-प्याज- मांस का सेवन

नवरात्रि चैत्र नवरात्रि में खाने में लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस दौरान लहसुन प्यास का सेवन वर्जित माना जाता है। दरअसल, ये तामसिक भोजन की श्रेणी में आते हैं। इसी तरह नवरात्रि के दिनों में मांस-मछली का भी सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि तामसिक भोजन हमारे मन और शरीर को दूषित करते हैं।

मादक पदार्थों का सेवन

इन नौ दिनों तक शराब अथवा अन्य प्रकार के मादक पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में मां की सच्चे श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है, इन दिनों मां के भक्तों को तन और मन से शुद्ध होना चाहिए, तभी माता रानी का आशीर्वाद मिलता है। जो भक्त इन दिनों मादक पदार्थों का सेवन करता है, उससे मां रुष्ट हो जाती हैं।

बाल या नाखून को काटना

चैत्र नवरात्रि के दौरान बाल नहीं कटवाने चाहिए और न ही इस दौरान नाखूनों को काटना चाहिए। यदि कोई नवरात्रि के दौरान अपने बाल और नाखून कटवाता है तो इससे मां क्रोधित होती हैं। यदि आपके बाल नाखून लंबे हो गए हैं तो नवरात्रि से पहले इस काम को जरूर करें। इसी प्रकार किसी से अपशब्द न कहें और न ही किसी से छल कपट करें। 

खाल या चमड़े से बनी चीजों का इस्तेमाल

नवरात्रि के दिनों में चमड़े से बनी चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। नवरात्रि में ये चीजें अशुभ मानी जाती हैं। दरअसल, चमड़ा जानवर की खालों से बना होता है। इसीलिए इसे अशुभ माना जाता है। यदि इस नवरात्रि आप मां का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको नवरात्रि के दौरान चमड़े से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए।

Web Title: Chaitra Navratri 2022 vrat niyam remember these 4 things during Navratri

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे