Budh Vakri: आज से उल्टी चाल चलकर बुध बरसाएंगे इन 5 राशियों पर कृपा, खुल जाएंगे भाग्य के ताले

By रुस्तम राणा | Published: September 27, 2021 11:05 AM2021-09-27T11:05:41+5:302021-09-27T11:12:27+5:30

ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ ग्रह के रूप में देखा जाता है। यह शुभ ग्रहों के साथ मिलकर शुभ फल और अशुभ ग्रहों के साथ मिलकर अशुभ फल प्रदान करता है।

budh vakri 2021 these five zodiac signs people get benefits | Budh Vakri: आज से उल्टी चाल चलकर बुध बरसाएंगे इन 5 राशियों पर कृपा, खुल जाएंगे भाग्य के ताले

बुध वक्री 2021

बुध ग्रह की तुला राशि में आज 27 सितंबर से वक्री चाल शुरू हो गई है। बुध की वक्री चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को एक तटस्थ ग्रह के रूप में देखा जाता है। यह शुभ ग्रहों के साथ मिलकर शुभ फल और अशुभ ग्रहों के साथ मिलकर अशुभ फल प्रदान करता है। इसे बुद्धि, तार्किक क्षमता, संवाद कला आदि का कारक माना जाता है। बुध ग्रह कन्या और मिथुन राशि का स्वामी है। कन्या राशि इसकी उच्च राशि भी है। जबकि मीन इसी नीच राशि कही जाती है। सूर्य और शुक्र, बुध के मित्र हैं जबकि चंद्रमा और मंगल इसके शुत्र ग्रह हैं। बुध ग्रह की वक्री चाल से इन पाचं राशियों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं -  

इन 5 राशियों के खुल जाएंगे भाग्य के ताले

वृष:  वक्री बुध वृष राशि वालों के लिए शुभफलकारी होगा। इस अवधि में आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। परिजनों के बीच हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिलेगा और परिवार में खुशहाली आएगी। 

मिथुन: वक्री बुध के शुभ प्रभाव से आपकी खुशियों में इजाफा होगा। आप इस अवधि में प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। आपको धन लाभ भी हो सकता है।  

सिंह: बुध ग्रह की उल्टी चाल से आपके अच्छे दिन आएगा। बुध ग्रह आपके ऊपर विशेष कृपा बरसाएंगे। इस समय आपको धन प्राप्त हो सकता है। परिजनों के साथ समय बिताकर मन को अच्छा लगेगा। परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। परिजन आपका सहयोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे।

कन्या: बुध ग्रह की कृपा आपके ऊपर बरसने वाली है। यह समय आपके लिए बहुत अच्छा बीतेगा। पैसा और सफलता दोनों दोनों का सुखद अनुभव आपको आनंदित करेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल होंगे। घर-गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं।

धनु: बुध की वक्री चाल से आपको धन प्राप्त होगा। लोग आपकी ज्ञान का लोहा मानेंगे। इस समय आपको खूब मान और सम्मान प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे।  

Web Title: budh vakri 2021 these five zodiac signs people get benefits

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे