Budh Gochar 2021: धनतेरस पर आज बुध ने बदली चाल, ये 4 राशिवाले होंगे मालामाल

By रुस्तम राणा | Published: November 2, 2021 11:21 AM2021-11-02T11:21:44+5:302021-11-02T11:22:41+5:30

जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उस राशि के जातकों की बुद्धि बेहद कुशाग्र होती है, उनकी संवाद कला भी बेहद प्रभावशाली मानी जाती है।

Budh Gochar 2021 mercury transit in libra these 4 zodiac signs get good outcomes | Budh Gochar 2021: धनतेरस पर आज बुध ने बदली चाल, ये 4 राशिवाले होंगे मालामाल

बुध गोचर 2021

संचार, बुद्धि और चातुर्यता का कारक बुध ग्रह आज अपनी स्वराशि कन्या से तुला में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में बुध 21 नवंबर तक रहेंगे और फिर वृश्चिक राशि में जाएंगे। बुध ग्रह कन्या और मिथुन राशि के स्वामी हैं। बुध कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उस राशि के जातकों की बुद्धि बेहद कुशाग्र होती है, उनकी संवाद कला भी बेहद प्रभावशाली मानी जाती है। बुध ग्रह के शुक्र की राशि में आने से इन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। ये राशियां इस प्रकार हैं- 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह गोचर शुभ साबित होगा। आर्थिक दृष्टि से इस राशि के जातकों को लाभ होगा। धन प्राप्ति होगी, परंतु, धन के खर्च होने की भी प्रबल संभावना रहेगी। अपनी संवाद कला के माध्यम से आप बड़े से बड़ा कार्य करने में सक्षम होंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अगर दूर रहते हैं तो परिजनों के साथ मिलना जुलना संभव है। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। सीनियर की बातों का पालन करें।

धनु राशि

धनु राशिवालों के लिए बुध का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके ग्यारहवें भाव यह गोचर खूब लाभ दिलाएगा। धन मिलने की संभावना रहेंगी। कार्य-व्यापार में लाभ अर्जित करेंगे। घर में बड़े-भाई बहनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर की खुशियों में चार चांद लगेंगे। कार्यक्षेत्र से कीमती तोहफा मिलने की संभावना है। 

मकर राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कई सौगात लेकर आ सकता है। दशम भाव में बुध आपके कार्य में गति पहुंचाएंगा। कार्यक्षेत्र से अच्छा लाभ अर्जित करने के संकेत मिल रहे हैं। इस समय आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस से खुशखबरी मिल सकती है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर उनके जीवन में खुशियां लाएगा। भाग्य भाव में बुध आपके किस्मत के सितारे को बुलंद करेगा। इस समय आपको वित्तीय लाभ होगा। धन मिलने की संभावना रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कोई उपलब्धि मिल सकती है। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलेगा।

Web Title: Budh Gochar 2021 mercury transit in libra these 4 zodiac signs get good outcomes

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे