लाइव न्यूज़ :

सावन में वैद्यनाथ धाम और वासुकीनाथ मंदिर खोलने के लिए भाजपा सांसद पहुंचे न्यायालय के दर पर

By गुणातीत ओझा | Updated: June 25, 2020 18:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देसांसद ने कांवड़ यात्रा और दर्शन के लिए मंदिर के कपाट आम लोगों के लिए खोलने का कोर्ट से आग्रह किया है।यहां पूरे देश से लाखों श्रद्धालु हर साल सावन में कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं।

रांची। पवित्र श्रावण मास में देवघर के वैद्यनाथ धाम और वासुकीनाथ मंदिर खोलने के लिए सांसद निशिकांत दूबे ने झारखंड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की है। भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने न्यायालय से श्रावन (सावन) और भाद्र (भादो) मास में यहां कांवड़ यात्रा और दर्शन के लिए मंदिर के कपाट आम लोगों के लिए खोलने का निर्देश देने का आग्रह उच्च न्यायालय से किया है। याचिका में कहा गया है कि वैद्यनाथ धाम और वासुकीनाथ मंदिर हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।

यहां पूरे देश से लाखों श्रद्धालु हर साल सावन में कांवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने आते हैं। मंदिर में नियमित पूजा भी होती है। इस कारण धार्मिक यात्रा के महत्व को देखते हुए मंदिर को खोला जाना चाहिए। याचिका में कहा गया है कांवड़ यात्रा पर आज तक कभी रोक नहीं लगी है। प्राकृतिक आपदा और 19 वीं सदी में हैजा जैसी महामारी में भी मंदिर में पूजा होती थी और कांवड़ यात्रा जारी थी।

याचिका में पुरी की जगन्नाथ रथयात्रा को कुछ शर्तों के साथ जारी रखने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कांवड़ यात्रा जारी रखने और दोनों मंदिर भक्तों के लिए खोलने का आग्रह न्यायालय से किया गया है। गोड्डा के भाजपा सांसद दूबे ने बताया है कि उनकी याचिका शीघ्र ही सुनवाई के लिए न्यायालय के समक्ष लिये जाने की संभावना है।

टॅग्स :सावनभगवान शिवधार्मिक खबरें
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य