Basant Panchami 2020: कब है बसंत पंचमी? जानें क्या है सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

By मेघना वर्मा | Published: November 23, 2019 08:55 AM2019-11-23T08:55:58+5:302019-12-16T11:33:26+5:30

माघ महीने के पांचवे दिन भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा की जाती है, जिससे यह बसंत पंचमी का पर्व कहलाता है। शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी से उल्लेखित किया गया है।

Basant Panchami 2020: Know the date, shubh muhurat and puja time, significance, basant panchami 2020 date | Basant Panchami 2020: कब है बसंत पंचमी? जानें क्या है सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

Basant Panchami 2020: कब है बसंत पंचमी? जानें क्या है सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

Highlightsबसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का विधान है।सरस्वती को विद्या और ज्ञान के लिए पूजा जाता है।

नया साल बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। नया साल अपने साथ ना सिर्फ नया जोश लाएगा बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी कई तीज और त्योहार भी जनवरी से शुरू हो जाएंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। देवी सरस्वती की अराधना करने का ये दिन बेहद खास होता है। 

कब है बसंत पंचमी

साल 2020 में बसंत पंचमी 29 जनवरी को पड़ रही है। भारत के साथ ही बसंत पंचमी का ये पर्व बांग्लादेश और नेपाल में भी बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। भारत समेत नेपाल में छः ऋतुओं में सबसे लोकप्रिय ऋतु बसंत है। इस ऋतु में प्रकृति का सौंदर्य मन को मोहित करता है।

 इस ऋतु का स्वागत करने के लिए माघ महीने के पांचवे दिन भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा की जाती है, जिससे यह बसंत पंचमी का पर्व कहलाता है। शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी से उल्लेखित किया गया है।

बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी 2020
29 जनवरी
बसंत पंचमी - 29 जनवरी 2020
पूजा मुहूर्त - 10:45 से 12:35 बजे तक
पंचमी तिथि का आरंभ - 10:45 बजे से (29 जनवरी 2020)
पंचमी तिथि समाप्त - 13:18 बजे (30 जनवरी 2020) तक 

बसंत पंचमी का महत्व

बसंत पंचमी का सम्बन्ध रामायण काल से जुड़ा है। लोककथा के अनुसा जब सीता मां को रावण हर कर ले गया तो श्रीराम उन्हें खोजते हुए दंडकारण्य गए। यहां शबरी नाम की दरिद्र ने उन्हें चख कर मीठे बेर खिलाए। कहा जाता है कि गुजरात के डांग जिले में आज भी वह स्थान मौजूद है। यहां शबरी का आश्रम भी है। बसंत पंचमी के दिन ही श्रीराम पधारे थे। 

English summary :
In the year 2020, Basant Panchami is will be on 29 January. Along with India, this festival of Basant Panchami is also celebrated with great enthusiasm in Bangladesh and Nepal. Wearing yellow clothes is considered auspicious on this day.


Web Title: Basant Panchami 2020: Know the date, shubh muhurat and puja time, significance, basant panchami 2020 date

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे