लाइव न्यूज़ :

Basant Panchami 2020: बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीले रंग के वस्त्र, जानिए क्या है इसके पीछे की मान्यता

By मेघना वर्मा | Updated: December 16, 2019 11:07 IST

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग ना सिर्फ पीले वस्त्र पहनते हैं बल्कि पीले रंग के भोजन भी ग्रहण करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबसंत पंचमी के दिन पीले रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। वसंत ऋतु एक ऐसी ऋतु है जिसमें ना बहुत ज्यादा ठंड का एहसास होता है ना गर्मी का।

नए साल की शुरुआत उल्लास और जोश भरे पर्व मकर संक्रांति के साथ होती है। इसके बाद बसंत पचंमी का त्योहार मनाया जाता है। नया साल आध्यात्मिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण होता है। इसी महीने से सभी शुभ कार्यों की शुरुआत भी हो जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष के पांचवे दिन बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। देवी सरस्वती की अराधना करने का ये दिन बेहद खास होता है।

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग ना सिर्फ पीले वस्त्र पहनते हैं बल्कि पीले रंग के भोजन भी ग्रहण करते हैं। पीले लड्डू और केसरयुक्त खीर बना कर मां सरस्वती और भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को इतनी महत्ता क्यों दी जाती हैं। आइए हम बताते हैं आपको।

बसंत पंचमी पर पहनते हैं पीला रंग

दरअसल वसंत ऋतु को पीले रंग का प्रतीक माना जाता है। वसंत ऋतु एक ऐसी ऋतु है जिसमें ना बहुत ज्यादा ठंड का एहसास होता है ना गर्मी का। इस ऋतु में सूरज ना तो तेज होता है और ना ही हल्का। इस मौसम में चारों तरफ पीली सरसों के फूल से लहलहाते खेत दिखाई देते हैं जो मन में ऊर्जा भर देते हैं। सिर्फ यही नहीं पेड़ो पर ताजी नई पत्तियां भी आने लगती हैं। इसी कारण से वसंत ऋति में पीले रंग का विशेष महत्व होता है। 

कब है बसंत पंचमी

साल 2020 में बसंत पंचमी 29 जनवरी को पड़ रही है। भारत के साथ ही बसंत पंचमी का ये पर्व बांग्लादेश और नेपाल में भी बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। भारत समेत नेपाल में छः ऋतुओं में सबसे लोकप्रिय ऋतु बसंत है। इस ऋतु में प्रकृति का सौंदर्य मन को मोहित करता है।

बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी 202029 जनवरीबसंत पंचमी - 29 जनवरी 2020पूजा मुहूर्त - 10:45 से 12:35 बजे तकपंचमी तिथि का आरंभ - 10:45 बजे से (29 जनवरी 2020)पंचमी तिथि समाप्त - 13:18 बजे (30 जनवरी 2020) तक 

टॅग्स :बसंत पंचमीपूजा पाठ
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठ23 जनवरी से ब्रज में होली का 40 दिन का उत्सव शुरू, बसंत पंचमी पर बरसाना और नन्दगांव में होली का डांढ़ा गाड़े जाने के साथ...

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

भारतDhar Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में आज एक साथ सरस्वती पूजा और नमाज, कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

पूजा पाठBasant Panchami 2026: बसंत पंचमी के मौके पर प्रयागराज पहुंचे श्रद्धालु, 1 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने लगाई गंगा में डुबकी

पूजा पाठBasant Panchami 2026: पढ़ाई और नौकरी में चाहिए सफलता तो आज करें ये 5 उपाय, मां सरस्वती की होगी कृपा

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग