लाइव न्यूज़ :

बलराम जयंतीः आज क्यों जरूरी है भैंस के दूध का सेवन? जानें महत्व

By गुणातीत ओझा | Updated: August 9, 2020 16:46 IST

आज बलराम जयंती के दिन मान्यता है कि हल के उपयोग से पैदा की गई फसल से बने व्यंजन का सेवन नहीं करना चाहिए। आज के दिन भैंस के दूध का सेवन करने का विशेष महात्म बताया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन बलराम जयंती मनाई जाती है।इसे हल षष्ठी, कमरछठ, हरछठ और चंद्रषष्ठी के रूप में भी मनाया जाता है।

आज बलराम जयंती के दिन मान्यता है कि हल के उपयोग से पैदा की गई फसल से बने व्यंजन का सेवन नहीं करना चाहिए। आज के दिन भैंस के दूध का सेवन करने का विशेष महात्म बताया गया है। 

आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन बलराम जयंती मनाई जाती है। इसे हल षष्ठी, कमरछठ, हरछठ और चंद्रषष्ठी के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन बलराम जी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय शस्त्र हल और मूसल की पूजा का विशेष महात्म बताया गया है। मान्यता है कि बलराम जयंती के दिन भैंस के दूध का सेवन करने से शुभ फल मिलता है। भैंस के दूध से बने व्यंजनों का ग्रहण करना शुभ माना गया है। 

मान्यता यह भी है कि बलराम जयंती के दिन हल के उपयोग से तैयार की गई फसल से बने व्यंजनों को नहीं खाना चाहिए। पसहर चावल यानि स्वयं उग आए चावलों की खीर बनाने की भी मान्यता है। पांच प्रकार की पत्तेदार सब्जियों से सब्जी बनाई जाती है। माताएं पुत्र की बल वृद्धि और दीर्घायु के लिए इस दिन षष्ठी पूजा करती हैं।

भगवान बलराम श्रीकृष्ण के बड़े भाई हैं। माता देवकी ने कंस द्वारा छह संतानों के वध से दुखी होकर षष्ठी मां की पूजा की। इससे बलराम दीर्घायु और बलवान हुए। बलराम भारतीय संस्कृति में कृषि पालकों और पशु पालकों के प्रतिनिधि प्रतीक हैं। उनके जैसे बलवान और समर्थ पुत्र की इच्छा को लेकर महिलाएं षष्ठी मां की पूजा करती हैं। भैंस के दूध के प्रयोग से बनी चीजों से देवी की पूजा की जाती है।

भारतीय संस्कृति में गाय को सर्वश्रेष्ठ और पूज्यनीय माना गया है। वे कामधेनु हैं। योगेश्वर श्रीकृष्ण गोपाल कहे जाते हैं। उतनी ही महत्ता भैंस की भी हमारी संस्कृति में है, उसका दूध बलवर्धक और वीर्य वर्धक होता है। यम देव का वाहन भैंसा है, इस प्रकार यह दीर्घायु का प्रतीक भी है। हल षष्ठी को सभी को भैंस के दूध का सेवन और स्वतः उग आई वनस्पति से तैयार व्यंजनों को ग्रहण करना चाहिए।

टॅग्स :जन्माष्टमीभगवान कृष्ण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबांके बिहारी दरबार पहुंचे कुलदीप यादव और वंशिका, मांगा आशीर्वाद, वीडियो

पूजा पाठBasant Panchami 2026: ब्रज में बसंत पंचमी से अगले 40 दिनों तक खेली जाएगी होली, जानें इस उत्सव के बारे में

पूजा पाठBhagwat Geeta: गीता की विचारधारा सदियों से मानवीय चिंतन को प्रभावित करती रही है?

पूजा पाठठाकुर जी की कृपा के बिना श्रीमद भागवत का श्रावण संभव नहीं: चारु लाडली

पूजा पाठमथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा बदलाव, जगमोहन में प्रवेश और दर्शन पर रोक

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल