चैत्र नवरात्रि में आते हैं ये 5 सपने तो समझिए बदलने वाली है आपकी किस्मत

By मेघना वर्मा | Updated: March 30, 2020 11:04 IST2020-03-30T11:04:47+5:302020-03-30T11:04:47+5:30

स्वपनशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में कुछ सपनों का दिखना शुभ होता है। आइए आपको आपको बताते हैं कौन से हैं वो सपनें और क्या होते हैं उनके मतलब।

auspicious dreams in Navratri meaning in hindi | चैत्र नवरात्रि में आते हैं ये 5 सपने तो समझिए बदलने वाली है आपकी किस्मत

चैत्र नवरात्रि में आते हैं ये 5 सपने तो समझिए बदलने वाली है आपकी किस्मत

Highlightsनवरात्रि के दिनों में अगर आपके सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन हों तो समझ लीजिए आपको आर्थिक रूप से लाभ होने वाला है।नवरात्रि के दिनों में ही आपको कुछ शुभ संकेत भी मिलते हैं।

सनातन धर्म में नवारात्रि के दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है। नवरात्रि साल में दो बार आती है। दोनों नवरात्रि के दिनों की अलग-अलग मान्यताएं हैं। चैत्र नवरात्रि 25 मार्च से शुरू हो चुकी है। इस नवरात्रि के 9 दिन मां की सच्चे मन से पूजा की जाती है। 

नवरात्रि के दिनों में ही आपको कुछ शुभ संकेत भी मिलते हैं। स्वपनशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनों में कुछ सपनों का दिखना शुभ होता है। आइए आपको आपको बताते हैं कौन से हैं वो सपनें और क्या होते हैं उनके मतलब।

1. सपने में उल्लू दिखना

नवरात्रि के समय आपके सपने में उल्लू दिखाई दे तो समझ लीजिए माता दुर्गा आपकी पूजा से प्रसन्न हैं। सपने में उल्लू देखना इस बात का संकेत है कि आपके घर में जल्दी धन-संपदा आने वाली है। 

2. सांप देखना

नवरात्रि के दिनों में सपने में सांप को देखना भी इस बात का संकेत है कि आपको जल्द ही आर्थिक रूप से समपन्न होंगे।

3. शंख देखना 

हिन्दू धर्म में शंख को भी बेहद शुभ माना जाता है। अगर चैत्र नवरात्र में सपनों में शंख देख लें तो ये भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि जिनके सपने में शंख दिखता है उनको जीवन में जल्दी ही तरक्की मिलती है। 

4. छोटी कन्याओं का सिक्का देना

नवरात्रि में आपके सपनों में अगर छोटी कन्याएं आती हैं तो ये भी बेहद शुभ संकेत माना जाता है। छोटी कन्याओं को दुर्गा का रूप मानते हैं। इसलिए इन्हें सपने में देखना शुभ होता है। अगर छोटी कन्याएं सपने में आपको सिक्का देती है तो इससे पता चलता है कि देवी मां की आप पर विशेष कृपा होगी।

5. मां लक्ष्मी के दर्शन

नवरात्रि के दिनों में अगर आपके सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन हों तो समझ लीजिए आपको आर्थिक रूप से लाभ होने वाला है। आपके व्यापार या आपकी नौकरी में आपको उच्च स्थान प्राप्त होगा।

Web Title: auspicious dreams in Navratri meaning in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे