August Vrat Tyohar 2023: अगस्त में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, देखें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

By रुस्तम राणा | Published: July 27, 2023 06:12 PM2023-07-27T18:12:58+5:302023-07-27T18:12:58+5:30

गस्त माह की 19 तारीख को हरियाली तीज मनाई जाएगी। यह त्योहार हिन्दू महिलाओं के लिए विशेष माना जाता है। वहीं 21 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। जबकि भाई-बहन का पावन त्योहार रक्षाबंधन 30 अगस्त बुधवार के दिन मनाया जाएगा।

August Vrat Tyohar 2023: Hariyali Teej, Nag Panchami, Rakshabandhan in August, see full list of fast-festivals | August Vrat Tyohar 2023: अगस्त में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, देखें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

August Vrat Tyohar 2023: अगस्त में हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, देखें व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

August 2023 Vrat Festival List: अगस्त महीना (August 2023) व्रत और त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। जहां इस महीने की शुरूआत अधिक मास की पूर्णिमा और मंगला गौरी व्रत से होगी तो वहीं माह का अंत गायत्री जयंती और श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा। अगस्त माह में ही भगवान शिव को प्रिय श्रावण मास (31 अगस्त) समाप्त होगा।

अगस्त माह की 19 तारीख को हरियाली तीज मनाई जाएगी। यह त्योहार हिन्दू महिलाओं के लिए विशेष माना जाता है। वहीं 21 अगस्त को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। जबकि भाई-बहन का पावन त्योहार रक्षाबंधन 30 अगस्त बुधवार के दिन मनाया जाएगा। हर साल यह पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। यहां नीचे अगस्त 2023 में पड़ने वाले व्रत त्योहारों की पूरी लिस्ट दिन एवं तारीख के साथ दी गई है- 

अगस्त 2023 व्रत एवं त्योहारों की सूची

1 अगस्त 2023, मंगलवार: श्रावण अधिक पूर्णिमा, मंगला गौरी व्रत
4 अगस्त 2023, शुक्रवार: विभुवन संकष्टी चतुर्थी
7 अगस्त 2023, सोमवार: सावन सोमवार
8 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी
12 अगस्त 2023, शनिवार: परम एकादशी
14 अगस्त 2023, सोमवार: मासिक शिवरात्रि, सावन सोमवार
15 अगस्त 2023, मंगलवार: मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त 2023, बुधवार: अधिक मास अमावस्या
17 अगस्त 2023, गुरुवार: सिंह संक्रांति
19 अगस्त 2023, शनिवार: हरियाली तीज
21 अगस्त 2023, सोमवार: नाग पंचमी
25 अगस्त 2023, शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत
27 अगस्त 2023, रविवार: श्रावण पुत्रदा एकादशी
28 अगस्त 2023, सोमवार - प्रदोष व्रत
29 अगस्त 2023, मंगलवार: ओणम/थिरुवोणम
30 अगस्त 2023, बुधवार: रक्षाबंधन
31 अगस्त 2023, गुरुवार: गायत्री जयंती, श्रावण पूर्णिमा

Web Title: August Vrat Tyohar 2023: Hariyali Teej, Nag Panchami, Rakshabandhan in August, see full list of fast-festivals

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे