लाइव न्यूज़ :

शिवपुराण में बताए गए हैं मृत्यु के ये 7 संकेत, आप भी जरूर पढ़ें

By मेघना वर्मा | Updated: December 2, 2019 11:27 IST

पौराणिक कहानियों की मानें तो व्यक्ति को आने वाले सपने का कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है। इस सपनों में हमारे भूतकाल, वर्तमान और भविष्य के तार जुड़े होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभगवान शिव के शिवपुराण में जीवन और मौत से जुड़ी कई सारे तथ्यों को बताया गया है। हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके तार मौत से जुड़ा हुआ बताया जाता है।

भगवान शिव को काल का देव भी कहा जाता है। भगवान शिव के गुस्से और क्रोध से पूरी सृष्टी भय में रहती है। पौराणिक कहानियों की मानें तो व्यक्ति को आने वाले सपने का कोई ना कोई अर्थ जरूर होता है। इस सपनों में हमारे भूतकाल, वर्तमान और भविष्य के तार जुड़े होते हैं। सिर्फ यही नहीं शिवपुराण में सपनों के आलाव कुछ ऐसे संकेत भी दिए गए हैं जो मृत्यु से जुड़े रहस्य बताते हैं। 

आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके तार मौत से जुड़ा हुआ बताया जाता है। आइए आपको बताते हैं कौन से हैं वो संकेत।

1. यदि अचानक किसी व्यक्ति के शरीर पर सफेद या पीला पड़ जाए और लाल निशान दिखाई दें तो समझना चाहिए कि मनुष्य की मृत्यु 6 महीने के भीतर हो जाएगी। सिर्फ यही नहीं जिस मनुष्य का मुंह, कान, आंख और जीभ ठीक से काम न करें माना जाता है कि उनकी मृत्यु भी 6 महीने में हो जाती है। 

2. शिवपुराण के अनुसार जिस व्यक्ति के सिर पर गिद्ध, कौवा या कबूतर आकर बैठ जाता है यह भी निशान होता है कि एक महीने में उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है।

3. त्रिदोष यानी वात, पित्त, कफ में जिसकी नाक बहने लगे, उनका जीवन पंद्रह दिन से अधिक नहीं चलता। शिवपुराण में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति के मुंह और कंठ बार-बार सूखने लगे तो उनका जीवन 6 महीने से ज्यादा नहीं बताई गई है। 

4. शिवपुराण की मानें तो भगवान शिव ने बताया कि जिस मनुष्य को ग्रहों के दर्शन होने पर भी दिशाओं का ज्ञान ना हो, मन में बैचेनी छाई रहे उस मनुष्य की मौत 6 महीने में हो जाती है। 

5. जिस मनुष्य को ध्रुव तारा या सूर्यमंडल का भी दर्शन ना हो। रात में इंद्रधनुष और दोपहर में उल्कापात होता दिखाई दे। सिर्फ यही नहीं गिद्ध और कौवे उसे घेरे रहें तो उसकी आयु 6 महीने से अधिक नहीं होती। 

6. शिवपुराण के अनुसार जिस व्यक्ति को अग्नि का प्रकाश ठीक से ना दिखाई दे साथ ही चारों और काला अंधकार दिखे उसका जीवन भी 6 महीने के भीतर समाप्त हो जाता है। 

7. कहते हैं जानवरों को मृत्यु का आभास सबसे पहले होता है ऐसे में पालतू जानवर जब समीप जाकर व्यक्ति को देखकर रोने लगे या उदास हो जाए तो ये भी मृत्यु के संकेत देते हैं। 

टॅग्स :भगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

ज़रा हटकेबाबा धाम का वीडियो वायरल! भीड़ कंट्रोल या बदसलूकी? दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल

पूजा पाठआमलकी और रंगभरी एकादशी में क्या फर्क है? होली से पहले मनाया जाता है त्योहार, जानें

पूजा पाठश्री महाकालेश्वर मंदिर में डिजिटल विस्तार, संध्या एवं शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग प्रारंभ, मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशन अच्छी पहल 

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल