आज का राशिफल: हनुमान जी का दिन मंगलवार कैसा होगा आज आपके लिए, पढ़ें 3 मार्च का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 3, 2020 07:16 AM2020-03-03T07:16:21+5:302020-03-03T07:16:21+5:30

आज का राशिफल: कुंभ राशि के जातक आर्थिक लिहाज से कुछ परेशान रह सकते हैं। धनु राशि के जातकों को विवाह के संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पढ़ें 3 मार्च का राशिफल

aaj ka rashifal today horoscope 3 march 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs | आज का राशिफल: हनुमान जी का दिन मंगलवार कैसा होगा आज आपके लिए, पढ़ें 3 मार्च का राशिफल

3 मार्च का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: वृषभ राशि के जातक अपनी वाणी पर रखें संयमकर्क जातक को अपने लक्ष्य और नीतियों में स्पष्ट रहने की जरूरत

मेष

आज अचानक लंबी यात्रा का संयोग बन सकता है। सामाजिक तौर पर आप एक्टिव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। गहरे जल में जाने से बचें।

वृषभ

वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूर रहें। शारीरिक कष्ट का अनुभव होगा। किसी बात पर पारिवारिक सदस्य और प्रेमीजनों द्वारा घर में विरोध का वातावरण बनेगा। संपत्ति से जुड़ा विवाद परेशानी का सबब बन सकता है।

मिथुन

आज पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। सार्वजनिक जीवन में यश और सफलता प्राप्त करेंगे। मौज-मस्ती के पीछे पैसे खर्च होगा। वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क 

आज आपके लक्ष्य और नीतियों में स्पष्ट रहने की जरूरत है। चुनौतीपूर्ण लम्हे आ सकते हैं और आपको सोच-विचारकर आगे बढ़ने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी मदद मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहे। मित्र से मनमुटाव हो सकता है। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देकर अपने विवेका का इस्तेमाल करें।

सिंह

आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों से भरा रहेगा। कार्यस्थल पर काम के दौरान सतर्कता बरतें। शरीर में स्फूर्ति और ताजगी का अभाव रहेगा। धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ सकती है। पुराना कर्ज वापस मिल सकता है। 

कन्या

व्यापार में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

तुला

आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आकस्मिक धन लाभ का योग है। शेयर बाजार या कहीं और भी पैसे निवेश करने से फायदा मिलने की संभावना है।  प्रणय प्रसंगों के लिए दिन शुभ है।

वृश्चिक

आज आपके लक्ष्य और नीतियों में स्पष्ट रहने की जरूरत है। चुनौतीपूर्ण लम्हे आ सकते हैं और आपको सोच-विचारकर आगे बढ़ने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी मदद मिलेगी। वाद-विवाद से दूर रहे। मित्र से मनमुटाव हो सकता है। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देकर अपने विवेका का इस्तेमाल करें।

धनु

आप विवाह के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं तो तैयार हो जाएं। आज आपको इस संबंध में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन व्यस्त रहने वाला है। आर्थिक क्षेत्र में दिन लाभदायक रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पारिवारिक संबंध आनंद से भरा होगा।

मकर 

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा और उदर संबंधित रोग परेशान करेंगे। विदेश से किसी रिश्तेदार की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए परेशानी भरा दिन है। काम का बोझ रहेगा।

कुंभ

आज आर्थिक परेशानी आपको चिंता में डाल सकती है। अपनी निजी वस्तुओं जैसे मेबाइल आदि का यात्रा के दौरान विशेष तौर पर ध्यान रखें। संपत्ति से जुड़ा विवाद आपको कानूनी पचड़े में फंसा सकता है। व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। 

मीन

आज आपके लिए अपने करीबी मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने का दिन है। पुराने स्कूल-कॉलेज के दोस्तों से अचानक बात या मुलाकात हो सकती है। खर्च बढ़ेगा इसलिए जेब पर ध्यान देने की जरूरत है। मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Web Title: aaj ka rashifal today horoscope 3 march 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे