लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: शुक्रवार का दिन आज कैसा होगा आपके लिए, अपनी राशि के अनुसार पढ़ें 28 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2020 07:16 IST

आज का राशिफल: मिथुन और तुला राशि के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। सबकुछ आनंद में व्यतीत होगा और धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: सिंह राशि के जातकों को बच्चे का स्वास्थ्य कर सकता है परेशानकन्या राशि के जातकों को विदेश से धन लाभ की संभावना, मकर जातकों को संभल कर चलने की जरूरत

मेष

आज समय और हालात के साथ चलें। खासकर रिश्तों को लेकर सावधानी बरतें और जोर-जबर्दस्ती की जगह समझदारी से काम लें। घर में अच्छा वातावरण बनाए रखने की कोशिश करें। व्यवसाय और नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

वृषभ

आज वाद-विवाद से खुद को दूर रखें और भाषा पर संयम बनाए रखें। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। कार्य को लेकर उलझन रहेगी। सरकारी कार्य अधूरे रह सकते हैं। कार्यों को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।

मिथुन

आज सामाजिक कार्यों या मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। दिन आनंद में बितेगा। पत्नी या पुत्र की ओर से लाभदायी और शुभ समाचार मिलेंगे। विवाह के इच्छुक जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। गीत-संगीत और कला के क्षेत्र में रूचि रहेगी।

कर्क

आप मुश्किल परिस्थिति में भी बेहतर फैसले और कार्य करने में सक्षम हैं। कार्यस्थल पर सफलता मिलेगा। सहकर्मियों का भरपूर साथ मिलेगा। सीनियर अधिकारी भी आपसे खुश होंगे। माता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह

आज बच्चे के स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। क्रोध पर संयम बरतें। व्यवसाय में कुछ बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

कन्या

आज विदेश से धन लाभ की संभावना है। परिवार या करीबी रिश्तेदार के साथ उग्र विवाद के साथ दुख हो सकता है। यात्रा का योग है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अग्नि या बिजली से खिलवाड़ करने की आज कोशिश नहीं करें।

तुला

आज आपका दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। खासकर बिजनेस में लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। सबकुछ आपके हिसाब से हो रहा है। इस दिन का फायदा उठाएं और मेहनत में संकोच नहीं करें।

वृश्चिक

इस राशि के जातकों का पारिवारिक वातावरण आनंद और उल्लास से भरा होगा। तन में चेतना एवं स्फूर्ति का संचार होगा। छिपे शत्रु से सावधान रहें। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मेल-मिलाप और प्रणय प्रसंग से आनंद में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिलेंगे। बीमारी से राहत मिलेगा।

धनु

आज आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा चिंतित होंगे। अपनी दिनचर्या में हेल्थ को लेकर किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं। मसलन जिम आदि ज्वाइन करने के बारे में सोच सकते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में कार्य की प्रशंसा होने से कार्य के प्रति उत्साह बढेगा। प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा।  

मकर

आज आपके लिए बहुत मौके नहीं है। ऐसे में संभव है कि आज का दिन आपको परेशान करेगा। थोड़ी सतर्कता बरतें। किसी और की गलती का खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से खुद को आज बचाने की कोशिश करें। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ

आज कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। विवाहित जीवन में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। किसी समस्य में दोस्त काम आ सकते हैं। जेब खर्च बढ़ेगा और इस वजह से आपकी चिंता भी बढ़ सकती है। बचत के रास्तें खोजे। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। 

मीन

आज अपनी भाषा पर संयम रखें। स्वास्थ्य को लेकर खर्च में भी वृद्धि होगी। धन संबंधित लेन-देन में भी सावधानी बरतें। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट के योग हैं। खान-पान में भी संयम बरतें।

टॅग्स :आज का राशिफलराशिचक्रज्योतिषीय संकेत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स