लाइव न्यूज़ :

आज का राशिफल: वृषभ, मिथुन सहित ये तीन राशिवाले आज रहें सचेत, पढ़ें 25 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 07:17 IST

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन आसान नहीं रहने वाला है। कुछ चुनौतियों के कारण मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें 25 फरवरी का राशिफल...

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: मिथुन राशि के जातक अपने क्रोध पर रखें संयमसिंह राशि के लिए सावधान रहने का समय, अपने क्रोध पर रखें संयम

मेष

आज आप अपने पसंदीदा कामों को ही करना चाहते हैं। मनमर्जी के काम ज्यादा करेंगे। हालांकि, आप अपने काम को लेकर आप आशावान भी रहेंगे। काम के संबंध में फैसले तेजी से ले सकेंगे। दिन कुल मिलाकर अच्छा गुजरने वाला है। कुछ सहकर्मियों की नाराजगी भी आपसे रह सकती है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए कुछ मुश्किल भरा है। तनाव का माहौल रहेगी। कुछ चिंता भी रह सकती है। समस्या की जड़ को खोजने की कोशिश करें और जल्दबाजी में फैसले नहीं ले। पूर्व में लिए गए फैसले पर ज्यादा विचार नहीं करे। व्यवसाय में यश मिलेगा। कार्य की सराहना होगी।

मिथुन

आज अपने क्रोध पर संयम रखें। अपने सहकर्मियों और सीनियर अधिकारियों के साथ वाद-विवाद में नहीं फंसे। नुकसान हो सकता है। अधिक खरीदारी से खर्च अधिक होगा। मानसिक तौर पर खुद पर संयम रखें। बिजनेस में आज धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क 

आज घर, परिवार और व्यक्तिगत बातों को छोड़ आपका ध्यान अपने कार्य या व्यवसाय पर रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। शाम का सयम दोस्तों या पार्टनर/जीवनसाथी के साथ अच्छा गुजरेगा। विदेश से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे।

सिंह

आज अपने परिवार के साथ आपको अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। अपनी दिनचर्या में भी कुछ बदलाव करें। बेहतर परिणाम मिलेंगे। क्रोध की भावना अधिक रहेगी। अधिक खर्च हो जाने से आर्थिक कष्ट का अनुभव होगा। सामाजिक रूप से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

कन्या

आज बेहतर है कि आप अपना संयम बरकरार रखें। कुछ कानूनी मसलों का सामना करना पड़ सकता है और ये आपकी मुश्किलें बढ़ाएंगे। पारिवारिक शांति बनी रहेगी। मानसिक तनाव रह सकता है। यात्रा के दौरान खुद का विशेष ध्यान रखें।

तुला

लेखन कार्य और अन्य सृजनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। आकस्मिक खर्च के योग हैं। मध्याहन के बाद कार्य- सफलता मिलने से मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। यश और कीर्ति भी प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में आज सहकर्मियो का अच्छा सहयोग प्राप्त करेंगे। परिवार का वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए आसान नहीं रहने वाला है। कुछ चुनौतियों के कारण मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ चीजों को आपको जीवन में वैसे ही स्वीकार करना सीखना चाहिए, जैसे वे सामाने आते हैं। वैसे, नौकरीपेशा जातकों पर सीनियर अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। दिन के उतर्राध में कोई सरप्राइज या अच्छी खबर आपको खुश कर देगी।

धनु

आज आप रोजमर्रा के अपने कामों से दूरी बनाये रखने की कोशिश करेंगे। काम में मन नहीं लगेगा। विपरीत लिंग के शख्स से सहयोग मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के आसार हैं। आप इस ओर कदम आगे बढ़ा सकते हैं। शाम के समय धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। अग्नि से बच कर रहें।

मकर

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर आज सफलता के योग हैं। वाणी पर संयम रखें और किसी विवाद से दूर ही रहने में बेहतरी है। रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। किसी सरकारी कार्य में उलझ सकते हैं और इससे परेशानी बढ़ेगी।

कुंभ

आज आध्यात्मिक विषयों की तरफ आप का झुकाव रहेगा। नकारात्मक भावनाओं को महत्व नहीं दे। विद्यार्थियों को पढने- लिखने में अनुकूलता रहेगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण बना रहेगा। धन लाभ होने की संभावना भी है।

मीन

धन के लेन-देन में आज सावधानी बरतें। कोर्ट कचहरी की बातों में भी संभलकर फैसला लें। शारीरिक और मानसिक स्वाय्थ्य में सुधार होगा। मित्रों की ओर से उपहार प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर होगा।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स