लाइव न्यूज़ :

8 December Rashifal: आज का राशिफल क्या कहता है, पढ़ें किस जातक के लिए कैसा रहने वाला है मंगलवार का दिन

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2020 08:58 IST

8 दिसंबर का राशिफल: कुंभ जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। मन खुश रहेगा। कर्क जातकों पर भी लक्ष्मी माता की कृपा होगी और धन का आगमन होने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देआज का राशिफल: वृषभ जातकों को आज विवाद और खासकर गृहकलह से बचना चाहिएसिंह जातक प्रेम संबंधो को लेकर सतर्कता बरतें और गंभीर रहें, संतान पक्ष को लेकर चिंता होगीमकर जातकों के लिए परिस्थितियां आज विपरीत रह सकती हैं, स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें

मेष: आज का दिन छात्र-छात्राओं के लिए बहुत अच्छा है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत होगा। कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर नहीं लें। स्वास्थ्य को लेकर आज सतर्क रहने की जरूरत है। विवादों से भी बचने का प्रयास करें। व्‍यवसाय और नौकरी-कामकाज के लिए स्थिति ठीक है।

वृषभ: आज आपको विवाद और खासकर गृहकलह से बचना चाहिए। मां के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता रह सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी चिंता रहेगी। उस पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत महसूस करेंगे। कामकाज के लिए दिन मिलाजुला है।

मिथुन: पूर्व में किसी काम से जुड़े योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। व्‍यापारिक लिहाज से दिन अच्छा गुजरने वाला है।

कर्क: आज आप पर लक्ष्मी माता की कृपा है। धन का आगमन होगा। हालांकि, बड़े निवेश से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहने वाला है। प्रेम में सफलता मिलेगी।

सिंह: आज आपका दिन मिलाजुला कर अच्छा रहने वाला है। पॉजिटिव एनर्जी मन में बनी रहेगी। प्रेम संबंधो को लेकर सतर्कता बरतें और गंभीर रहें। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ेगी। अधिक खर्च से तनाव महसूस कर सकते हैं।

कन्‍या: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। नेत्र विकार या फिर सिरदर्द वगैरह से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार के लिए दिन मध्यम है। कार्यस्थल पर भी दिन मिलाजुला होगा।

तुला: लंबे समय से रूका हुआ धन आज वापस मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है

वृश्चिक: राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी और व्‍यापार में सकारात्मकता नजर आएगी।

धनु: आज धर्म-कर्म और पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मकर: आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी आज विपरीत रह सकती हैं। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्यापार में निराशा होगी। दूर की यात्रा को टालना बेहतर रहेगा।

कुंभ: नौकरी-रोजगार के क्षेत्र में तरक्‍की होगी। मन खुश रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होन की उम्मीद है।

मीन: आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है। शत्रुओं और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्रराशिचक्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठGrah Gochar April 2026: अप्रैल में 4 राशिवालों के लिए बनेंगे कई राजयोग, ये ग्रह गोचर दे रहे हैं शुभ संकेत

पूजा पाठPanchang 03 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 03 April 2026: आज अवसर का लाभ उठाएंगे कर्क राशि के लोग, जानें अन्य सभी राशियों का भविष्य

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स