Rashifal 23 January, 2021: शनिवार का दिन कैसा गुजरेगा आपका, पढ़ें 23 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 22, 2021 04:20 PM2021-01-22T16:20:24+5:302021-01-22T16:20:24+5:30

23 January, 2021 Rashifal: शनिवार का ये दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। दिशा शूल पूरब दिशा का है। दिन सभी राशियों के लिए कैसा होगा, पढ़िए राशिफल

aaj ka rashifal 23 january 2021 horoscope rashifal today astrology all zodiac sign in hindi | Rashifal 23 January, 2021: शनिवार का दिन कैसा गुजरेगा आपका, पढ़ें 23 जनवरी का राशिफल

23 जनवरी, 2021 का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: मिथुन जातक रहें आज सतेच, अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखेंकर्क जातकों के लिए दिन सुखद रहने वाला है, सुख-संपत्ति में वृद्धि होगीधनु जातकों के लिए भी अच्छा दिन, नया काम शुरू करने के लिहाज से शुभ दिन

मेष: आपके लिए शनिवार का ये दिन सामान्य रहने वाला है। आसानी से कार्य पूरे होंगे। काम का कुछ बोझ रह सकता है। विरोधी आप पर हावी नहीं हो सकेंगे और शांत रहेंगे। कारोबारी या काम के संबंध में यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ: दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वैसे विवादों से दूर रहने का प्रयास करें और किसी और के मुद्दे में खुद को नहीं उलझाएं। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा है। पढ़ाई में मन लगेगा। 

मिथुन: जरूरी है कि आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। सचेत रहे। थोड़ी से लापरवाही से कार्य में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। तनाव रह सकता है इसलिए वाणी पर संयम रखें। परिवार के किसी सदस्य के साथ बहस हो सकती है। 

कर्क: दिन सुखद रहने वाला है। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा कुछ सतर्क रहें। कार्यालय में विवाद की आशंका है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। 

सिंह: इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। कार्यालाय में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

कन्या: दिन व्यस्तता वाला रह सकता है। काम का बोझ अधिक करेगा। लेनदेन करते समय आज सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का सामना करना पड़ सकता है। अप्रिय सूचना मिल सकती है। 

तुला: दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी और व्यवसाय के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। धन लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक: पैसे से जुड़े कार्यों और लेन-देन में सफलता के योग हैं। कोई बहुत अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। खान-पान में सचेत रहे। शाम को स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। 

धनु: नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यस्थल पर माहौल आपके पक्ष में है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आर्थिक समस्या दूर होगी।

मकर: काम और रिश्तों को लेकर संतुलन बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए व्यस्तता अत्यधिक रहेगी। घर में तनाव की आशंका रह सकती है। शादी के लिए इच्छुक हैं तो इस संबंध में आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। 

कुंभ: आत्मविश्वास और उत्साह बना रहेगा। अपने दृढ़ आत्मविश्वास और मनोबल से सभी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी बौद्धिक प्रतिभा दिखेगी। पिता की ओर से लाभ होगा।

मीन: दिन राहत भरा होगा। दिन आमोद प्रमोद में बितेगा। मनपसंद भोजन मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Web Title: aaj ka rashifal 23 january 2021 horoscope rashifal today astrology all zodiac sign in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे