Horoscope Today 19 October 2021: आज मंगल का दिन इन 4 राशियों के लिए भारी, हो जाएं सावधान !
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 19, 2021 07:05 AM2021-10-19T07:05:37+5:302021-10-19T07:05:37+5:30
Aaj Ka Rashifal 19 October 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?
मेष: आज आपको आर्थिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करना होगा। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।
वृषभ: दिन आपके लिए आर्थिक लाभ होने के संकेत कर रहा है। धन मिलने की प्रबल संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे।
मिथुन: आज आपके लंबित कार्य पूर्ण होंगे। अपने कार्यक्षेत्र में मन लगाकर कार्य करेंगे। आप बॉस को अपने कार्य से प्रभावित करेंगे। लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पिता जी से रिश्ते अच्छे होंगे। यदि नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।
कर्क: आज भाग्य आपका साथ देगा जिसकी मदद से आप कम मेहनत के बावजूद सफलता को हासिल करने में सफल होंगे। आपके ज्ञान में भी वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेकर पुण्य का कार्य कर सकते हैं।
सिंह: आज रिसर्च से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गूढ़ विद्याओं को सीखने की उत्सुकता जागेगी। ससुराल पक्ष से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और अचानक से आपको धन प्राप्त भी हो सकता है।
कन्या: वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बात को आगे न बढ़ने दें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उसके बाद उसी के अनुरूप कार्य करें। कारोबार में परिस्थितियां सामान्य रहेगी। बिजनेस पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।
तुला: आज दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। सेहत पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है, वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर गुप्त शत्रुओं से बचके रहें।
वृश्चिक: विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। यदि अविवाहित हैं तो शादी के लिए कोई रिश्ता आ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह देखकर आपको खुशी होगी।
धनु: आज का दिन आपके लिए शुभ बीतेगा। नई प्रॉपर्टी के खरीदने की संभावना है। मकान या वाहन खरीद सकते हैं। माता जी के आशीर्वाद से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
मकर: आज का दिन आपके लिए सामान्य संकेत दे रहा है। लेकिन दिन के समाप्त होते-होते कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आपके अंदर जोश और उत्साह भरपूर रहेगा। छोटे भाई-बहनों से किसी चीज को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।
कुंभ: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। धन संचय करने में सफल होंगे। यदि बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिल सकती है। परिजनों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। साप्ताहांत में कहीं घूमने जाने की योजना भी बन सकती है।
मीन: आज का दिनमान आपके लिए शुभ है। आज आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी को किसी तरह की उपलब्धि मिल सकती है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कारोबार के लिए दिन अच्छा है।