1 अगस्त, 2021 राशिफल: नए महीने का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़ें मेष से मीन तक सभी जातकों का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2021 06:54 AM2021-08-01T06:54:26+5:302021-08-01T06:54:26+5:30

Rashifal, 1 August 2021: आज रविवार का दिन है। ये सावन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अगस्त महीने का भी ये पहला दिन है। पढ़ें आज का राशिफल

aaj ka rashifal 1 August 2021 horoscope in hindi rashifal today all zodiac sign | 1 अगस्त, 2021 राशिफल: नए महीने का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़ें मेष से मीन तक सभी जातकों का राशिफल

1 अगस्त 2021 का राशिफल

मेष: अगस्त महीने का पहला दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर के कामों में समय व्यतीत होगा और परिवार वालों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। खान-पान और सेहत को लेकर सावधान रहें। पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं।

वृषभ: दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार के लिए समय अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ की संभावन है। दिए हुए कर्ज वापस होंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें और विवादों से बचने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में सफलता के आसार हैं।

मिथुन: काम का बोझ रहेगा। भादगौड़ रह सकती है। हालांकि मेहनत का फल आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्रों से लाभ मिलेगा और कार्यों में मदद पहुंचेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क: माता के सहयोग और आशीर्वाद से बिगड़े काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा और अपना लक्ष्य हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

सिंह: नई नौकरी तलाश रहे हैं तो इस संबंध में कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

कन्या: दिन मिलाजुला रहने वाला है। अनावश्यक खर्च को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक और मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। परिवार में कलह की आशंका रहेगी। वाणी पर संयम बरतें।

तुला: कला और लेखन के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नए मौकों से नई राह खुलेगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है।

वृश्चिक: दिन भागदौड़ और व्यस्ततात से भरा रह सकता है। जमीन-जायदाद को लेकर विवाद का सामना हो सकता है। विवाह के लिए इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार आने की संभावना है।

धनु: किसी प्रिय के घर आगमन या उनसे मुलाकात संभव है। संतान की सफलता के समाचार से प्रसन्नता होगी। धार्मिक कार्यक्रमों की ओर से रूझान बढ़ेगा।

मकर: दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यावसायिक गतिविधियां सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें।

कुंभ: व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापार विस्तार की नई योजनाएं बना सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह के रिश्ते आ सकते हैं। 

मीन: जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। नई नौकरी तलाश रहे जातकों को शुभ संकेत मिलने की संभावना है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

Web Title: aaj ka rashifal 1 August 2021 horoscope in hindi rashifal today all zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे